फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2360 students will perform in the district level Republic Day celebration

Fatehabad News: गणतंत्र दिवस समारोह में 2360 विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति, अभ्यास शुरू

Thu, 16 Jan 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 16 Jan 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
2360 students will perform in the district level Republic Day celebration
फतेहाबाद में गणतंत्र दिवस को लेकर रिहर्सल करते हुए विद्यार्थीस्त्रोत ​शिक्षा विभाग - फोटो : :हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
फतेहाबाद। 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस समारोह मनाने को लेकर शिक्षा विभाग ने वीरवार से विद्यार्थियों की अभ्यास शुरू करवा दिया है। ये अभ्यास 25 जनवरी तक जारी रहेगी। विद्यार्थियों के अभ्यास को लेकर विभाग ने 10 जगह तय की है। अलग-अलग कार्यक्रमों को लेकर चयनित स्कूलों में तैयारी शुरू करवा दी गई है।
विज्ञापन


जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह पर जिला मुख्यालय के करीब 2,360 विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे। जिसमें सबसे अधिक बच्चे पीटी शो में शामिल हैं। इसमें 920 विद्यार्थी भाग लेंगे। इसके अलावा डंबल शो में 740, लेजियम में 250, एनसीसी के 240, स्काउट के 50, प्रजातंत्र के प्रहरी 30, जिम्नास्टिक में 50, बैंड में 40, राष्ट्रीय गान में 10 विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार पीटी शो में 12 स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। इनकी रिहर्सल राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद में चल रही है। वहीं डंबल शो में 13 स्कूलों के विद्यार्थी प्रदर्शन करेंगे। जिसकी रिहर्सल सीनियर मॉडल स्कूल में करवाई जा रही है। इसके अलावा अन्य कार्यक्रम की रिहर्सल संबंधित स्कूल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- इन स्कूलों के विद्यार्थी देंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति

राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद के विद्यार्थी पंजाबी नृत्य, पीएमश्री स्कूल फतेहाबाद के विद्यार्थी हरियाणवी नृत्य, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी देशभक्ति समूहगान और एमएम कॉलेज के विद्यार्थी हरियाणवी समूहगान में भाग लेंगे। कोरियोग्राफी राजकीय महाविद्यालय भूना के विद्यार्थी प्रस्तुत करेंगे। जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों के द्वारा राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा।


-

जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। विद्यार्थियों को अभ्यास करवाया जा रहा है। बेहतर व्यवस्था को लेकर अलग-अलग स्कूलों में विद्यार्थियों को अभ्यास करवाया जा रहा है। डीईओ द्वारा स्कूल मुखियाओं की पहले ही बैठक लेकर निर्देश दिए जा चुके हैं कि विद्यार्थियों को सुविधा अनुसार अभ्यास करवाया जाए।

- अनूप सिंह, सह जिला शिक्षा अधिकारी खेल, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed