{"_id":"5f60ff128ebc3e57bc164eab","slug":"23-deaths-due-to-corona-in-the-district-fatehabad-news-rtk5737535199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से 23 वीं मौत, बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, आईसीआईसीआई, यस बैंक कर्मचारियों समेत 27 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से 23 वीं मौत, बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, आईसीआईसीआई, यस बैंक कर्मचारियों समेत 27 संक्रमित
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर बढ़ता ही जा रहा है। अब संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित जाखल निवासी 74 वर्षीय वृद्धा की मौत हो गई। महिला 9 सितंबर को कोरोना संक्रमित मिली थी और अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया था। मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में अब तक 23 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मंगलवार को 27 नए मामले सामने आए हैं। फतेहाबाद शहर में 13 लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 1742 हो गई है। इसमें 721 मरीज सक्रिय हैं। इसके अलावा 998 मरीज ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के आईसीआईसीआई और यस बैंक के दो-दो कर्मचारी संक्रमित मिले हैं। यस बैंक में पहले एक कर्मचारी संक्रमित मिला था। इसके चलते विभाग ने दोनों बैंकों में सैंपलिंग करवाई। फतेहाबाद और रतिया थाना में पुलिसकर्मी संक्रमित मिले हैं। फतेहाबाद के निजी स्कूल के डायरेक्टर, उनकी पत्नी व पुत्रवधू भी संक्रमित मिले हैं। करनाल में जांच के दौरान भूना पुलिस थाना का 26 वर्षीय तथा सदर थाना का 24 वर्षीय पुलिस कर्मचारी संक्रमित मिला है। रतिया निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है। जाखल के अनाज मंडी निवासी 38 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। गांव साधनवास में मां-बेटा संक्रमित मिले हैं। फतेहाबाद पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर व ढाणी ईसर निवासी तीन और सात वर्षीय बालक संक्रमित मिले हैं। गांव भोड़िया खेड़ा निवासी 33 वर्षीय महिला संक्रमित मिले हैं। गुरु रविदास चौक निवासी महिला संक्रमित मिली है। गांव टिब्बी निवासी 60 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है। टोहाना के गांधी गेट निवासी 60 वर्षीय महिला संक्रमि।त मिली है। अरोडवंश धर्मशाला रोड निवासी बुजुर्ग दंपति संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा गांव दौलतपुर निवासी बुजुर्ग संक्रमित मिला है। गांव बरसीन निवासी 20 वर्षीय युवक और सिरसा रोड स्थित होटल में कार्यरत कर्मचारी संक्रमित मिला है। इसके अलावा रतिया में शहर थाना कर्मचारी, वार्ड नंबर 10 में 26 वर्षीय महिला, आजाद मार्केट रतिया में 28 वर्षीय डॉक्टर व बलियाला निवासी 42 वर्षीय महिला संक्रमित मिली है।