फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फिर बरसे बदरा, मौसम में बढ़ी ठंडक

फिर बरसे बदरा, मौसम में बढ़ी ठंडक

Mon, 25 Feb 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
फिर बरसे बदरा, मौसम में बढ़ी ठंडक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सोमवार सारा दिन अच्छी धूप निकलने के बाद शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। अचानक आसमान में छाए काले बादलों ने पंद्रह मिनट बरसकर मौसम को खुशगवार कर दिया। हालांकि बरसात के चलते मौसम में एक बार फिर ठंडक बढ़ गई। दिन के समय मौसम का तापमान जहां 21 डिग्री के आसपास था, वहीं न्यूनतम तापमान बारिश के चलते 10 डिग्री से नीचे आ गया। सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री रिकार्ड किया गया। उधर कृषि विभाग की मानें तो थोड़ी देर के लिए हुई बरसात से फसलों को कोई नुक्सान नहीं है अलबत्ता गेहूं के लिए तो बारिश इस समय लाभदायक है। कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण की मानें तो इस समय अगर ओलावृष्टि होती है तो वो ही फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है। उधर मौसम विभाग ने मंगलवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने की आशंका जताते हुए मंगलवार को भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। बारिश और बादलवाही के चलते इस पूरे सप्ताह तापमान में ठंडक बनी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed