फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फतेहाबाद से विवाहिता, जाखल से युवती लापता

फतेहाबाद से विवाहिता, जाखल से युवती लापता

Thu, 21 Feb 2019 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद से विवाहिता, जाखल से युवती लापता
अलग-अलग जगहों से महिला और युवती लापता, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/जाखल। फतेहाबाद के गुरुनानक पुरा मोहल्ला से एक विवाहिता और जाखल के गांव साधनवास से एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। संबंधित थाना पुलिस ने दोनों के परिजनों की शिकायत पर उनके गुम होने की रपट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पहला मामला गुरुनानक पुरा मोहल्ला से आया है जहां एक 36 वर्षीय महिला के गायब होने का मामला सामने आया है। शहर पुलिस ने उसके पति की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भादंसं की धारा 346 के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी 19 फरवरी से लापता है। वहीं दूसरा मामला गांव साधनवास का है जहां एक 23 वर्षीय युवती संग्दिध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता युवती के पिता ने जाखल पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी बेटी 18 फरवरी को घर में बिना किसी को सूचना दिए कहीं चली गई जो कि अभी तक घर वापस नहीं आई। पुलिस ने लापता युवती के पिता की शिकायत पर भादंसं की धारा 346 के तहत केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed