फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मानावाली जूना अखाड़ा बनकर तैयार, स्थापित की चरण पादुका

मानावाली जूना अखाड़ा बनकर तैयार, स्थापित की चरण पादुका

Mon, 18 Feb 2019 11:37 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
मानावाली जूना अखाड़ा बनकर तैयार, स्थापित की चरण पादुका
मानावाली जूना अखाड़ा में स्थापित की चरण पादुका
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद से 7 किलोमीटर दूर स्थित गांव मानावाली में मानावाली जूना अखाड़ा 17 फरवरी को बनकर तैयार हो गया। जूना अखाड़ा के गद्दीनशीन प्रमुख महंत राजेश गिरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महंत पृथ्वी गिरी जी पहुंचे। अखाड़ा में महंत पृथ्वी गिरी द्वारा बाबा धर्मगिरी महाराज की चरण पादुका स्थापित की गई। इस दौरान हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें पूरे ग्रामीणों ने आहुति डाली। इस दौरान अखाड़ा की चोटियों पर कलश स्थापित किए गए। इस दौरान महंत पृथ्वी गिरी ने ग्रामीणों को प्रवचन करते हुए कहा कि अखाड़ा समाज के लिए एकजुटता का प्रतीक है। इस दौरान मानावाली जूना अखाड़ा के गद्दीनशीन महंत राजेश गिरी ने प्रवचन करते हुए कहा कि आज जिस तरह से समाज में नशा फैला हुआ है उससे युवाओं का भविष्य खत्म होता जा रहा है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे नशे से दूर रहे और खेलों की तरफ अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए, ताकि उनके साथ-साथ देश का भविष्य भी सुधर सके। ग्रामीणों से आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि वे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें, क्योंकि उनके द्वारा किया गया एक सामाजिक कार्य काफी लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है। इस दौरान गांव में खेल मेला और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 80 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर साक्षी गिरी, दिव्या गिरी, केवल गिरी जी, राजेश कसवां, अजय संधू, रण सिंह जाखड़, रोशनी मंडेला, सरपंच दिवान रावत, ब्लाक समिति सदस्य राम सिंह मंडेला, पूर्व सरपंच महेंद्र जाखड़, पूर्व सरपंच शंकर लाठर व पूर्व सरपंच साहब लाठर, नंबरदार बलवान जाखड़ सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed