फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पहले ट्रेक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, पीछे से दूसरी आ टकराई, दो युवकों की मौत

पहले ट्रेक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, पीछे से दूसरी आ टकराई, दो युवकों की मौत

Mon, 19 Mar 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
पहले ट्रेक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, पीछे से दूसरी आ टकराई, दो युवकों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
गांव रत्ताखेड़ा और जल्लोपुर के पास शनिवार देर रात्रि एक ट्रैक्टर व दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले रतिया के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां से गंभीर स्थिति के कारण उन्हें फतेहाबाद, अग्रोहा व हिसार रेफर कर दिया गया है। दो युवाओं की मौत से गांव लालवास व सहनाल में मातम का माहौल है और गांव के किसी भी घर में है देर शाम तक चूल्हा नहीं जला। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन (20) पुत्र कृष्ण साल रतिया में कारपेंटर का काम करता है और वह शाम को रतिया से गांव लालवास की तरफ आ रहा था। अमन के साथ उसका बड़ा भाई पवन व महम के गांव झांसी निवासी रिश्तेदार अनिल कुमार भी बाइक पर साथ आ रहे थे। वहीं दूसरी तरफ सहनाल निवासी मिस्त्री वीर सिंह, विनोद, हरमीत सिंह नागपुर की तरफ से मोटरसाइकिल पर रतिया की तरफ आ रहे थे। गांव रत्ताखेड़ा व जल्लोपुर के पास अचानक एक ट्रैक्टर चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक भी आपस में भिड़ गई और बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गांव वासियों की मदद से रतिया के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर लालवास निवासी अमन व सहनाल निवासी वीर सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि अन्य चारों घायलों को गंभीर स्थिति के कारण फतेहाबाद, अग्रोहा व हिसार रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक लालवास निवासी अमन के चाचा जगदीश की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed