फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   प्रदेश में बिगड़ा भाईचारा और माहौल तो बीजेपी होगी जिम्मेदार : चौटाला

प्रदेश में बिगड़ा भाईचारा और माहौल तो बीजेपी होगी जिम्मेदार : चौटाला

Sun, 11 Feb 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में बिगड़ा भाईचारा और माहौल तो बीजेपी होगी जिम्मेदार : चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
प्रदेश का हर वर्ग बीजेपी सरकार से नाखुश है और सभी अपने अपने स्तर पर अमित शाह का विरोध करना चाहते हैं। पिछले तीन साल में सरकार की नाकामयाबी के चलते तीन बार दंगे भड़क चुके हैं। अब भी बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मंशा प्रदेश के भाईचारे को बढ़ाने की नहीं बल्कि तोड़ने की है। ये बातें नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने फतेहाबाद में कही। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद अभय चौटाला फतेहाबाद में पत्रकारों के सवालों के जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि इनेलो का विरोध इसलिए है क्योंकि केंद्र में मोदी सरकार सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बावजूद एसवाईएल पर हरियाणा के साथ न्याय नहीं कर रही है। इसलिए उन्हें काले झंडे दिखाकर हम अपना विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो अमित शाह की रैली का विरोध ना कर रहा हो। नेता प्रतिपक्ष ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि जिन अध्यापकों के बल पर बीजेपी ने सरकार बनाई थी, उनके झूठे वादों से तंग आकर कर्मचारी वर्ग अब सरकार के खिलाफ एकजुट हो चुका है। उन्होंने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के दौरे से प्रदेश का माहौल बिगड़ सकता है, भाईचारा एक बार फिर खतरे में पड़ सकता है । ऐसे में अमित शाह को चाहिए कि वो अपनी रैली रद्द कर दें। चौटाला ने ये भी कहा कि अगर इसके बावजूद अमित शाह आते हैं और प्रदेश में कोई माहौल खराब होता है तो उसके लिए सीधे तौर पर भारतीय जनता पाटी ही जिम्मेदार होगी। मौके पर उनके साथ किसान सैल के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, फतेहाबाद के विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया, युवा जिलाध्यक्ष अजय संधु और युवा इनेलो नेता विकास मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed