फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भाजपा को पैसा वसूलने वाले गिरोह का तमगा देकर जग्गु मिस्त्री ने छोड़ी पार्टी

भाजपा को पैसा वसूलने वाले गिरोह का तमगा देकर जग्गु मिस्त्री ने छोड़ी पार्टी

Sat, 11 Nov 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
भाजपा को पैसा वसूलने वाले गिरोह का तमगा देकर जग्गु मिस्त्री ने छोड़ी पार्टी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
रतिया भाजपा को आज उस वक्त झटका लगा जब वरिष्ठ भाजपा नेता जग्गू मिस्त्री ने भाजपा को अलविदा कह दिया। भाजपा अध्यक्ष को भेजे त्याग पत्र में जगदीश मिस्त्री ने लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता में निराशा है क्योंकि पार्टी ने खोखले व झूठे जुमलों के सिवाय कुछ नहीं किया। ऐसी स्थिति में उनका पार्टी में बने रहना आत्मा दबाकर रखने के बराबर है। इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए जग्गू मिस्त्री ने आरोप लगाया कि भाजपा अब पैसा वसूलने वाला गिरोह बन गया है। तीन वर्षों में पब्लिक का कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि रतिया के वार्ड नम्बर 14 में स्कूल बनवाने के लिए उन्होंने प्रदेशाध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री के दरबार तक गुहार लगाई। पहले कहा गया कि जगह उपलब्ध करवा दो, जब जगह उपलब्ध करवा दी तो तब भी कुछ नहीं हुआ। इस सार्वजनिक कार्य करवाने के लिए उनके हजारों रुपये खर्च हो गए लेकिन भाजपा सरकार ने कोई परवाह नहीं किया।
एक सवाल के जवाब में जग्गू मिस्त्री ने कहा कि फिलहाल वह कोई पार्टी ज्वाईन नहीं कर रहे हैं। लेकिन गत दिनों जग्गु मिस्त्री की पूर्व मुख्यमंत्री हुडडा के साथ रेस्ट हाऊस में हुई बैठक , पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के साथ एक गंाव में मंच सांझा करने व कुलदीप विश्रोई के साथ वार्तालाप होने की चर्चाएं कई दिनो से क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई थी । ऐसे में शुक्रवार को जग्गु मिस्त्री ने जिस तरह से पार्टी से इस्तीफा दिया है उक्त चर्चाओं पर मोहर लगती दिखाई पड रही है ।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि जग्गू मिस्त्री वर्ष 2000 में कांगे्रस टिकट पर रतिया हलके से चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस के बाद वह रतिया उपचुनाव में इनेलो में गए और उसके बाद पिछले आम चुनाव में उन्होंने भाजपा ज्वाईन कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed