फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जिले में फैला स्मॉग, जिला प्रशासन अलर्ट

जिले में फैला स्मॉग, जिला प्रशासन अलर्ट

Mon, 06 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
जिले में फैला स्मॉग, जिला प्रशासन अलर्ट
जिले में फैला स्मॉग, जिला प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
लगातार फैल रहे स्मॉग के चलते जिला प्रशासन ने सख्त रुख एख्तियार कर लिया है। डीसी डॉ. हरदीप सिंह ने स्मॉग के चलते स्कूलों के समय में बदलाव किया है। एक सप्ताह के लिए जिले भर के सभी स्कूल सुबह नौ बजे खुलेंगे। साथ ही डॉ. हरदीप ने पराली जलाने पर कार्रवाई के लिए गठित कमेटी को भी नोटिस जारी किया है। डीसी ने कहा कि जितनी संख्या में पराली जलाई जा रही है, उस हिसाब से चालान नहीं किए गए। न ही जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई।
स्मॉग के चलते सोमवार को डीसी डॉ. हरदीप सिंह ने जिला प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान स्कूलों के समय में फेरबदल करने के आदेश जारी किए गए। सभी सरकारी और निजी स्कूल सुबह नौ बजे खुलेंगे और 3:30 बजे छुट्टी होगी। यह आदेश एक सप्ताह तक लागू रहेंगे। उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेशों को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पराली पर नजर रखने वाली कमेटी पर भी डीसी सख्त
स्मॉग की स्थिति पर कड़ा संज्ञान लेते हुए डीसी डॉ. हरदीप सिंह ने पराली जलाने पर चालान करने के लिए गठित की गई पटवारी, ग्राम सचिव और कृषि विकास अधिकारियों की विभिन्न कमेटियों को भी नोटिस जारी किया। उन्होंने कहा कि जिला में पराली जलाने की जितनी घटनाएं हुई, उतनी संख्या में न ही तो चालान किए गए और न ही जिला प्रशासन को इस घटनाओं की रिपोर्टिंग की गई। इसे एक बड़ी लापरवाही मानते हुए विभिन्न कमेटियों को धारा 144 का उल्लंघन नोटिस दिया गया है। उन्होंने अधिकारियों से ऐसे सभी किसानों की पहचान करने को भी कहा है, जिन्होंने अपने खेतों में पराली को आग लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक बढ़े स्मॉग से प्रशासन अलर्ट
जिला में अचानक फैले स्मॉग को लेकर बुलाई गई बैठक की समीक्षा करते हुए डीसी डॉ. हरदीप सिंह ने कहा कि लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है और आंखों में जलन है। स्मॉग के चलते मार्गों पर दृश्यता कम होने के कारण सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं। उन्होंने पराली जलाने वाले किसानों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पराली जलाने से बनने वाला स्मॉग लोगों की सेहत के लिए खतरनाक है। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उप निदेशक डॉ. बलवंत सहारण को निर्देश दिए कि वे मुख्यालय से तालमेल स्थापित कर जिला में अतिरिक्त कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने की मंजूरी लें और अभी तक स्वीकृत किए गए कस्टम हायरिंग सेंटर के आवेदकों को अविलंब ऋण उपलब्ध करवाएं। जिला में अभी तक चार कस्टम हायरिंग सेंटर मंजूर किए गए है। बैठक में एसडीएम सतबीर सिंह जांगु, जिला राजस्व अधिकारी बिजेन्द्र भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्रोई भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed