फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अचानक बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे बराला

अचानक बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे बराला

Sat, 01 Jul 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
अचानक बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे बराला
बिजली निगम कार्यालय पहुंचे बराला, गैरहाजिर कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

बराला ने कहा, दीवारों पर अच्छे स्लोगन से नहीं, काम अच्छा करें
एसडीओ को लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के दिए आदेश

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा टोहाना में बरती जा रही लापरवाही की शिकायतों के बाद टोहाना के विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने चंडीगढ़ रोड स्थित 33 केवी बिजलीघर का निरीक्षण किया। इस दौरान 4 कर्मचारी गैर हाजिर मिले, हालांकि एक अवकाश पर था। बराला ने निरीक्षण में कर्मचारियों व अधिकारियों को बुलाकर दफ्तर की दीवारों पर लिखे अच्छे स्लोगन को पढ़कर बताया। बराला ने कहा कि अच्छी बातें केवल दीवार पर लिखने से नहीं अच्छा काम करने से होता है।
बराला के अचानक पहुंचने पर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारी आनन-फानन में अपने दफ्तर में सीट पर बैठ गए। जो दफ्तर में नहीं था उनके नाम बराला ने अपने रजिस्टर में दर्ज किए तथा चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लापरवाह कर्मियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बराला ने इस मामले को लेकर एसडीओ को तुरंत कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसडीओ मनदीप कुंडू ने तुरंत कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला सुबह 9 बजकर 2 मिनट पर बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे। बराला के आगमन की सूचना मिलते ही निगम के कार्यकारी अभियंता जयसिंह बेनीवाल मौके पर पहुंचे और तुरंत बराला के समक्ष विभाग के कर्मियों की संख्या बारे जानकारी दी। इस दौरान एसडीओ मनदीप कुंडू से बराला ने शहर में चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बराला ने इस दौरान जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। बराला के इस निरीक्षण के दौरान चार कर्मी अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित पाए गए 4 कर्मचारियों पर विभागीय कार्यवाई की बात भी कही गई। निरीक्षण में पता चला कि एलडीसी राजबीर व एसडीसी सतीश कुमार गैर हाजिर मिले। सतीश कुमार छुट्टी पर चल रहे हैं। हांसी निवासी दो कर्मी गौरव व महेंद्र भी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर निजी सचिव कृष्ण नैन, जिले सिंह बराला, जयदीप बराला, जयवीर मूंड, कुलदीप मूंड सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे। इससे पूर्व भी सुभाष बराला ने रात लगभग एक बजे नरवाना टी प्वाइंट स्थित पावर हाउस का औचक निरीक्षण किया था। जिसमें बराला दो जेई व दो एसडीओ की कार्यप्रणाली पर असंतुष्ट दिखाई दिए थे। इन अधिकारियों की शिकायत की फाइल बराला ने चण्डीगढ़ निगम के उच्चाधिकारियों को भेज रखी है।


जारी कर दिए है नोटिस : एसडीओ
एसडीओ मनदीप कूंडू ने बताया कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के निरीक्षण में 4 कर्मी अनुपस्थित मिले थे, जिनमें से एक कर्मी किसी कारण से छुट्टी पर है। अन्य कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। कर्मियों की गैरहाजिरी लगाकर उनकी एक दिन की सैलरी काटी जाएगी।


लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त: बराला
सुभाष बराला ने कहा कि कर्मचारियों के समय पर न पहुंचने तथा कार्य न करने की शिकायतें लगातार मिल रही थी, जिसको लेकर उन्होंने सुबह निरीक्षण किया है। 4 कर्मी गैरहाजिर मिले हैं। विभागीय कार्रवाई को लेकर एसडीओ व कार्यकारी अभियंता को आदेश दिए गए हैं। जनता ने केंद्र व प्रदेश की सरकार सेवा के लिए चुनी है ऐसे में अगर कोई कर्मी जनता का सहयोग नहीं करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई जगहों पर बिजली की ढीली तारे ंव अन्य समस्याएं थी जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देेश जारी कर दिए हैं।


13 कर्मियों की लापरवाही मिलने पर कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने की लिखी पंक्ति पढ़ाते बराला।
14 एसडीओ व एक्सईएन से बातचीत करते हुए बराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed