फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   21 daughters did yoga at a height of 12 thousand feet Fatehabad's daughter Manisha led

Fatehabad News: 12 हजार फुट की ऊंचाई पर 21 बेटियों ने किया योग, फतेहाबाद की बेटी मनीषा का रहा नेतृत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
21 daughters did yoga at a height of 12 thousand feet Fatehabad's daughter Manisha led
उत्तराखंड स्थित केदारकंठा पहाड़ पर मनीषा पायल के नेतृत्व में योगा करती बेटियां।
फतेहाबाद। विश्व योग दिवस को फतेहाबाद की एवरेस्ट विजेता बेटी मनीषा पायल ने अपने ही अंदाज में मनाते हुए जिले का सम्मान बढ़ाया। मनीषा ने उत्तराखंड की साढ़े 12 हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित केदारकंठा पहाड़ को 20 प्रतिभाशाली पर्वतारोही बेटियों संग योग करते हुए फतेह किया। इस दौरान मनीषा पायल ने केदारकंठा पहाड़ी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ फतेहाबाद की सामाजिक संस्था जिंदगी का ध्वज भी फहराया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हिसार मंडल की 21 बेटियों का एक दल 15 जून को केदारकंठा के लिए रवाना हुआ था, जिसे गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसीराम बिश्नोई ने रवाना किया था। इस दल का नेतृत्व फतेहाबाद जिले की एकमात्र महिला एवरेस्ट विजेता बेटी मनीषा पायल ने किया। सोमवार सुबह करीब दस बजे मनीषा पायल के नेतृत्व वाला यह दल 12500 फुट ऊंचाई पर स्थित केदारकंठा पहुंचा। यहां मनीषा पायल की अगुवाई में विभिन्न क्षेत्रों की 20 बेटियों ने योगा करते हुए विश्व योग दिवस मनाया। इस दौरान मनीषा पायल ने सहयोगी पर्वतारोही बेटियों को जीवन में योग के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

मनीषा पायल ने कहा कि पर्यावरण एवं प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक केदारकंठा जैसी जगह पर योग दिवस मनाना सही मायने में बेटियों के लिए अविस्मरणीय क्षण रहा है। भविष्य में वही व्यक्ति रोग मुक्त रहेगा, जो नियमित योग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल में शामिल रहीं ये प्रतिभाशाली बेटियां
एडवेंचर क्लब निदेशक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि उत्तराखंड स्थित केदारकंठा पहुंचे पर्वतारोही बेटियों के इस दल में डाॅक्टर से लेकर विभिन्न विषयों की शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियां शामिल रहीं। इनमें मुख्य रूप से डाॅ. मिनाक्षी भाटिया, डाॅ. कालिंदी, डाॅ. रितु, कमल, शोधार्थी विनिक्षा, पिंकी, नेहा, मोनिका, ज्योति मुख्य रूप से शामिल रहीं।


जिंदगी संस्था की हर मुहिम में भागीदार बनी है मनीषा
पर्वतारोही मनीषा पायल सामाजिक संस्था जिंदगी की हर जनहितैषी मुहिम में भागीदारी करती रही हैं। हर ऊंची पहाड़ी फतेह करते हुए मनीषा जिंदगी संस्था का ध्वज अपने साथ जरूर लेकर जाती हैं। संस्था के सामाजिक कार्यों से प्रभावित होकर ही मनीषा केदारकंठा से पहले एवरेस्ट, फ्रेंडशिप पीक को फतेह करते हुए जिंदगी संस्था का ध्वज लहरा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed