{"_id":"66563bc45eaa3a44550f48e4","slug":"205-students-selected-under-mission-buniyaad-95-in-waiting-list-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-117285-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मिशन बुनियाद के तहत 205 विद्यार्थियों का चयन, 95 प्रतीक्षा सूची में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मिशन बुनियाद के तहत 205 विद्यार्थियों का चयन, 95 प्रतीक्षा सूची में
Wed, 29 May 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 29 May 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। मिशन बुनियाद को लेकर शिक्षा विभाग ने तीसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया है। फाइनल परिणाम में 205 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जबकि 95 विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में शामिल हुए है। सबसे ज्यादा भूना खंड के 50 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
जिले में 29 अप्रैल को परीक्षा ली गई थी और 304 विद्यार्थियों ने दी थी। अब चयनित विद्यार्थियों को जिले में बनाए गए पांच केंद्रों पर कक्षा नौंवी और दसवीं की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी।
मिशन बुनियाद में प्रवेश को लेकर जिले में 3488 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इसमें 3171 विद्यार्थियों ने पहले लेवल-एक की परीक्षा दी थी। इसमें 1101 विद्यार्थी पास हुए थे। दूसरे लेवल की परीक्षा में 334 विद्यार्थी पास हुए थे। तीसरे लेवल की 304 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 205 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- --
इस खंड से इतने विद्यार्थी हुए चयनित
खंड चयनित विद्यार्थी प्रतीक्षा सूची में
भट्टूकलां 34 4
भूना 50 19
फतेहाबाद 43 25
जाखल 8 9
रतिया 30 27
टोहाना 40 11
-- -- -- -
यहां मिलेगी चयनित विद्यार्थियों को कोचिंग
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना
-- -- -- -
मिशन बुनियाद में प्रवेश को लेकर ली गई तीसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। विभाग ने 205 विद्यार्थियों का चयन किया है और 95 को प्रतीक्षा सूची में रखा है। सबसे ज्याद भूना खंड के विद्यार्थियों का चयन हुआ है। - मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी