फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ांगों को लेकर मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय में दिया धरना

ांगों को लेकर मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय में दिया धरना

Wed, 02 Jan 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
ांगों को लेकर मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय में दिया धरना
मांगों को लेकर मजदूरों ने बीडीपीओ कार्यालय में दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। देहाती मजदूर सभा राज्य कमेटी के द्वारा मनरेगा मजदूरों की समस्याओं, गांवों में की जा रही घपलेबाजी व मनरेगा कर्मचारियों को पक्का करवाने की मांगों को लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नागपुर के कार्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया। पंचायत अधिकारियों व सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। कई घंटे धरना देने के बाद भी जब कोई भी अधिकारी मजदूरों का ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो गुस्साए मजदूरों ने बीडीपीओ के कमरे के दरवाजे बंद कर दिए और दरवाजे के आगे बैठ गए। बाद में फील्ड में गए मनरेगा जेई पवन रंगा ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों का ज्ञापन लिया और उन्हें शांत किया। मजदूरों के धरने की अध्यक्षता सभा के जीत सिंह व देसराज ने की, जबकि संचालन भोला सिंह ने किया। धरने को संबोधित करते हुए देहाती मजदूर सभा के महासचिव तेजिंद्र सिंह थिंद व जिला सचिव सुखचैन रताखेड़ा ने कहा कि मनरेगा मजदूरों की बकाया राशि के भुगतान सहित मजदूरों को पूरे वर्ष काम दिया जाए तथा प्रतिदिन 600 रुपये मेहनतनामा दिया जाए। मजदूरों द्वारा कई घंटे धरना देने के बाद भी जब कोई अधिकारी मजदूरों का ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा तो गुस्साए मजदूरों ने बीडीपीओ के कमरे के दरवाजे बंद कर दिए और दरवाजे के आगे बैठ गए। बाद में मनरेगा जेई पवन रंगा ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों का ज्ञापन लिया और उन्हें शांत किया। धरने के बाद मजदूरों की मांगों को लेकर जेई पवन रंगा के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed