फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   खतरे में पड़ी जिप चेयरमैन की कुर्सी, फिर लामबंद हुए 14 पार्षद, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

खतरे में पड़ी जिप चेयरमैन की कुर्सी, फिर लामबंद हुए 14 पार्षद, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

Tue, 04 Dec 2018 12:39 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खतरे में पड़ी जिप चेयरमैन की कुर्सी, फिर लामबंद हुए 14 पार्षद, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ जाने के बाद इनेलो के पार्षदों ने जिला परिषद चेयरमैन गीता नांगली के खिलाफ विरोध का बिगुल बजा दिया है। इससे उनकी कुर्सी खतरे में पड़ती दिखाई दे रही है। सोमवार को जिला परिषद के 18 में से 14 पार्षदों ने एडीसी सतबीर जांगू को ज्ञापन सौंपकर जिप चेयरमैन गीता नांगली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का नोटिस दिया है। विरोधी पार्षदों ने जिप चेयरमैन पर विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने का आरोप लगाया है।
दूसरी ओर जिप चेयरमैन गीता नांगली ने इन आरोपों से इंकार किया है। उनका कहना है कि उन्होंने समान विकास का प्रयास किया है। उनके पति कृष्ण नांगली ने इसके पीछे नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की मिलीभगत की आशंका जताई है। गौरतलब है कि तकरीबन एक साल पहले जिप चेयरमैन गीता नांगली ने बीजेपी छोड़कर इनेलो का दामन थामा था। उसी दिन से ये मान लिया गया था कि जिप चेयरमैन की कुर्सी पर अब उनके दिन गिनती के ही रह गए हैं।
विज्ञापन

ये पार्षद हैं विरोध में
अविश्वास प्रस्ताव की मांग को लेकर एडीसी से मिलने आए पार्षदों में मुख्य रूप से रामचंद्र सहनाल, रामदास टिब्बी, बीबो इंदौरा, सतपाल शर्मा, विजेंद्र सिवाच, अनिल गौरछिया व अवतार सिंह मौजूद रहे। एडीसी को शपथ पत्र सौंपने आए पार्षदों ने बताया कि चेयरमैन गीता नांगली कई महीनों तक कार्यालय में नहीं आती है तथा न ही उनकी विकास कार्यों में कोई रुचि है। इसी कारण जिले में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। पार्षदों ने मांग की है कि जल्द से जल्द चेयरमैन गीता नांगली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाए। उन्होंने कहा कि चेयरमेन के विकास कार्यों में रुचि नहीं दिखाने के कारण ही जिले में लाखों रुपये के विकास कार्य रुके हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
युक्ति के अलावा कांग्रेस की बलजीत व मंदीप गिल भी नदारद
सोमवार को जिप चेयरमैन गीता नांगली के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एडीसी सतबीर जांगू को जो नोटिस थमाया गया है, उसपर 18 में से 14 पार्षदों के हस्ताक्षर हैं। इनमें वार्ड नंबर एक के अनिल गोरछिया, वार्ड नंबर दो के सतपाल शर्मा, वार्ड तीन की सुनीता कस्वां, चार वार्ड की सुशीला सिहाग, वार्ड छह की एवं उपाध्यक्ष कमला भुक्कर, वार्ड 7 से राजेश कस्वां, वार्ड आठ से भाजपा नेता सुरजीत ओड, वार्ड नौ से कांग्रेस नेत्री बीबो इंदौरा, वार्ड 11 से माकपा नेता रामचंद्र सहनाल, वार्ड 12 से इनेलो नेता रामदास टिब्बी, 13 वार्ड से कांग्रेस नेता विजेंद्र सिवाच, 14 नंबर वार्ड से कांग्रेस नेता अजय मेहता, 16 नंबर वार्ड से जगदीश चंद्र, वार्ड नंबर 17 से अवतार सिंह शामिल हैं। इस अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर फिलहाल बीजेपी समर्थित पार्षद युक्ति गोदारा, कांग्रेस समर्थित पार्षदों बलजीत कौर व मंदीप कौर गिल के हस्ताक्षर नहीं हैं। ये तीनों पार्षद ही हमेशा से जिप चेयरमैन के खिलाफ रही हैं, ऐसे में इनका समर्थन भी जिप चेयरमैन को मिल सकेगा, इसकी उम्मीद कम ही है। बाकी बची वार्ड नंबर 15 की पार्षद एवं खुद जिप चेयरमैन गीता नांगली ।

जिप चेयरमैन बोली, सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ जाने पर रची गई है साजिश
14 पार्षदों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिए जाने के बाद जिला परिषद चेयरमैन गीता नांगली व उनके पति कृष्ण नांगली का पक्ष भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि अपनी ओर से उन्होंने हमेशा जिला पार्षदों का पूरा मान-सम्मान किया है और सरकार के खिलाफ जाकर भी उनका साथ दिया है। उन्होंने कहा कि अब उन्होंने सांसद दुष्यंत चौटाला के साथ जाने का फैसला किया है, इसी लिए अभय चौटाला व सुभाष बराला ने मिलीभगत कर उन्हें पद से हटाने की साजिश रची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed