फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 जुलाई को फतेहाबाद में, कबीर जयंति समारोह में करेंगे शिरकत

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 जुलाई को फतेहाबाद में, कबीर जयंति समारोह में करेंगे शिरकत

Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 जुलाई को फतेहाबाद में, कबीर जयंति समारोह में करेंगे शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 15 जुलाई को फतेहाबाद आ रहे हैं। राष्ट्रपति फतेहाबाद में आयोजित कबीर जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश के पूर्व सांसद दादा केसरी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम होगा। इसके लिए एक बैठक भी आयोजित की गई थी जिसमें फतेहाबाद से जयभगवान कायत सहित कई लोगों ने शिरकत की थी।
उधर, राष्ट्रपति के कार्यक्रम की पुष्टि होते ही बीती शाम स्थानीय एक निजी होटल में कबीर जयंती समारोह के आयोजकों की बैठक आयोजित की गई। इसमें धानक समाज के प्रधान जयभगवान कायत, नफे सिंह, अनूप डांगरा, रामस्वरूप दुग्गल, धर्मेंद्र खटक, जसवीर सिंह सहित अनेक लोग शामिल हुए। बैठक में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए रूपरेखा पर चर्चा की गई। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति के कार्यक्रम के लिए नई अनाजमंडी को फाइनल किया जाएगा। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं की गई है। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित विभिन्न दलों के दिग्गज नेताओं को भी आमंत्रित किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन

वर्जन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का फतेहाबाद में कबीर जयंती समारोह में शिरकत करने का कार्यक्रम कन्फर्म हो गया है। वे 15 जुलाई की सुबह को फतेहाबाद आएंगे और कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुनीता दुग्गल, चेयरमैन, अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed