{"_id":"5acbb7f84f1c1be36b8b49b4","slug":"201523300344-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर शुरू किया पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर शुरू किया पड़ाव
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर रिटायर्ड कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय पर पांच दिवसीय पड़ाव शुरू किया गया। 13 अप्रैल तक चलने वाले इस पड़ाव के पहले दिन भूना ब्लाक के रिटायर्ड कर्मचारियों ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता प्रधान अमर सिंह ने की व संचालन ब्लाक सचिव राजकुमार ने किया।
धरने को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रधान अमर सिंह ने कहा कि 29 मार्च को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में मानी गई मांगों को अभी तक लागू नहीं किया गया है। 70 वर्ष की आयु में 25 प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी की मांग को लागू न किए जाने से रिटायर्ड कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पेंशन संशोधन बारे हरियाणा सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन की अनुपालना में महालेखाकार द्वारा पेंशन संशोधित नहीं की जा रही है। उन्होंने बताया कि इन मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी पड़ाव डालने पर मजबूर हुए हैं। उन्होंने बताया कि 10 अप्रैल को टोहाना, 11 को फतेहाबाद, 12 को भट्टू तथा 13 को रतिया ब्लाक के कर्मचारी धरना देंगे। 13 अप्रैल को उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा जाएगा। पड़ाव के माध्यम से मांग की जाएगी कि मेडिकल भत्ता 500 की बजाय 3 हजार रुपये मासिक किया जाए, न्यूनतम पेंशन 18 हजार रुपये निश्चित की जाए, 70 वर्ष की आयु में 25 प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी के फैसले को लागू किया जाए। पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए और फैमिली पेंशनर को भी एलटीसी की सुविधा प्रदान की जाए। धरने को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के उपप्रधान जोगिन्द्र सिंह भ्याना, सचिव मोमन राम शर्मा, सहसचिव दरबारा सिंह, जिला प्रधान मदन लाल गुलेरिया, जिला सचिव ओमनाथ, वरिष्ठ उपप्रधान रामकुमार शर्मा, फतेहाबाद ब्लाक प्रधान बेगराज, भट्टू ब्लाक प्रधान दलीप सिंह के अलावा जिला कमेटी सदस्य ओमप्रकाश, कर्मचारी नेता रमेश शर्मा ने भी संबोधित किया।