{"_id":"5a96fdba4f1c1b3c718b79ce","slug":"201519844794-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनवाड़ी वर्कर्स व हैल्पर्स ने सरकार के लिए शहर में मांगी भीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनवाड़ी वर्कर्स व हैल्पर्स ने सरकार के लिए शहर में मांगी भीख
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने सरकार के लिए शहर में मांगी भीख
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
हरियाणा और केंद्र सरकार बेटियों की बात नहीं सुन रही है, इसलिए सीटू ने राज्य कमेटी के आह्वान पर आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने फतेहाबाद में सरकार के लिए भीख मांगी। आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स ने उपायुक्त कार्यालय से पुराना बस स्टैंड, लाल बत्ती चौक, फव्वारा चौक, शहीद भगत सिंह मार्केट होते हुए नए बस अड्डे तक भीख मांगकर अपना रोष जाहिर किया।
उन्होंने कहा कि सरकार के पास बेटियों को काम के पूरे दाम देने के लिए पैसे नहीं है, मजबूरन आज बेटियों को सरकार के लिए भीख मांगने के लिए जनता के बीच में जाना पड़ा है। शायद सरकार को सदबुद्धि आ जाए। उन्होंने कहा कि एक मार्च को आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स होली दहन करेंगी और 3 मार्च को एकता की होली का रंग वर्कर्स, हेल्पर्स लगाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनीता झलनियां व सुलोचना गाजूवाला ने की और संचालन सुदेश भट्टू व मलकीत कौर ने किया। वर्कर्स की अनिश्चितकालीन हड़ताल 10वें दिन में प्रवेश कर र्गइं और धरने को पूर्व मुख्य संसदीय सचिव प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा, जिला परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण नांगली, जिला पार्षद रामचन्द्र सहनाल, अजय मेहता, रामदास टिब्बी, जोगिन्द्र सिंह, सतपाल सिंह, जगदीश ओड जमालपुर ने भी समर्थन दिया। धरना-प्रदर्शन को सीटू के राज्य कोषाध्यक्ष सुखबीर सिंह, उपप्रधान रमेश जांडली, सचिव ओमप्रकाश अनेजा, छात्र नेता शाहनवाज, बेगराज, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भड़ोलांवाली, रमेश रानी शर्मा, अनिता जाखल, प्रकाश कौर, किरण जमालपुर, सीता देवी, सुनीता बुर्ज, नीलम, प्रवीन जाखल, दमयन्ति करन्ड़ी, निम्मी, रामप्यारी, नीलम भट्टू, सुनीता भठेजा, कलावति, सुरजीत कौर आदि ने कहा कि प्रशासन और सरकार आंदोलन से घबराकर वर्कर्स के वाहनों को रास्ते में रोक रहे हैं। सरकार की इस कार्रवाई को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इसके लेकर प्रतिनिधिमंडल ने डीएसपी से मुलाकात भी की।