{"_id":"5937ffc94f1c1b1e628b4580","slug":"201496842185-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समैण में ग्रामीणों की शिकायत के बाद मीट की दुकानों को पुलिस ने हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समैण में ग्रामीणों की शिकायत के बाद मीट की दुकानों को पुलिस ने हटवाया
Updated Wed, 07 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
गांव समैण में मुख्य रोड पर मीट की दुकानों पर शराब बेचे जाने की लगातार मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को थाना सदर पुलिस ने मीट के खोखो को ही हटवाया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
जानकारी के अनुसार सदर पुलिस के पास कुछ दिन पूर्व ग्रामीणों ने शिकायत दी थी कि गांव में बस स्टैंड पर शमशान घाट के नजदीक अवैध रूप से मीट की दुकानें खुली हुई हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि इन अवैध खोखों में शराब भी बेची जाती है, जिसके चलते वहां से महिलाओं का निकला दूभर हो जाता है। इसके बाद शिकायत पर कार्यवाही के लिए सदर पुलिस इंचार्ज प्रदीप कुमार ने एक टीम बनाई। एएसआई ओमप्रकाश, एएसआई ईश्वर, एसए रामस्याही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव में बुधवार सुबह दस बजे छापेमारी की। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वहां से दो मीट के खोखो को हटवाया तथा उन्हें चेतावनी दी कि दोबारा यहां मीट के खोखे ना लगाए जाएं।
एसएचओ ने कहा, मिल रही थीं शिकायतें
थाना सदर प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि उनके पास शिकायत आ रही थी कि गांव समैण में अवैध रूप से खोखे बनाकर शराब व मीट बेचा जा रहा है। जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया इस टीम ने कार्रवाई करते हुए समैण में बने अवैध शराब ठेको को हटाया गया है। उन्होंने बताया कि जिस भी गंाव में शिकायत मिलेगी वो तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कर कडी कार्रवाई करेंगे। अगर ये लोग दोबारा इस काम को करेंगे तो उनके खिलाफ चलान पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
समैण में ग्रामीणों की शिकायत के बाद मीट की दुकानों को पुलिस ने हटवाया
ग्रामीणों का था आरोप, मीट की दुकानों में बिकती है शराब, महिलाओं का आना दूभर
07एफटीबीपी09 : टोहाना के गांव समैण में मीट के खोखे हटवाने पहुंची पुलिस।