फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   200 property tax defaulters owe lakhs of rupees, workers went to the field for recovery

Fatehabad News: 200 बकायेदारों से रिकवरी के लिए फील्ड में उतरे नप कर्मी

Fri, 16 May 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 16 May 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
200 property tax defaulters owe lakhs of rupees, workers went to the field for recovery
नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी सत्यापित करवाने के लिए पहुंचे लोगसंवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। प्रॉपर्टी टैक्स न भरने वाले मालिकों के खिलाफ नगर परिषद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने टॉप 200 बकायेदारों की सूची बनाई है, जिन पर लाखों रुपये गृहकर बकाया है।
जो सूची बनाई गई है उनमें वे शामिल हैं जिन पर एक लाख रुपये से ज्यादा बकाया है। इन बकायेदारों में कई होटल, फैक्टरी संचालक भी शामिल हैं। इसके अलावा ऑटो मार्केट क्षेत्र के भी कई दुकानदार शामिल हैं। बकायेदारों को शुक्रवार से नगर परिषद प्रशासन ने नोटिस देने शुरू कर दिए हैं। नगर परिषद प्रशासन ने 10 कर्मचारियों को नोटिस देने के लिए शुक्रवार को फील्ड में भेजा है। इन्हें 20-20 बकायेदारों की सूची दी गई है।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों को अगर कोई बकायेदारों नहीं मिल रहा है तो उनके घरों के बाहर चस्पा किया जा रहा है। नगर परिषद की इस कार्रवाई के पीछे कारण ये बताया जा रहा है कि पिछले वित्त वर्ष में 4 करोड़ की रिकवरी का लक्ष्य रखा गया था लेकिन एक करोड़ की ही हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2023-24 में नगर परिषद ने संपत्ति कर को लेकर 2 करोड़ 44 लाख रुपये की रिकवरी की थी। नगर परिषद प्रशासन ने इस साल फरवरी माह में भी टॉप 100 बकायेदारों को नोटिस दिए थे लेकिन कोई असर नहीं दिखा।
पब्लिक डीलिंग कर्मचारियों को फील्ड में भेजा

नगर परिषद अधिकारियों ने नोटिस बांटने के लिए पब्लिक डीलिंग में लगे कर्मचारियों को भी फील्ड में भेज दिया। इसके चलते शुक्रवार को काम प्रभावित हुआ। यहां तक गृहकर शाखा में तैनात कैशियर की ड्यूटी भी बिल बांटने लगा दी गई। इसके अलावा तकनीकी ब्रांच में तैनात ऑपरेटरों की ड्यूटी भी बिल बांटने में लगाई गई, इसके चलते जेई के काम भी प्रभावित हुए।

-

नोटिस बिलों पर नाम न फोन नंबर, ढूंढने में दिक्कत

फील्ड में नोटिस बांट रहे कर्मचारियों ने बताया कि कई बिल ऐसे हैं जिनके ऊपर न तो मालिक का नाम है और न ही फोन नंबर दिया गया है। इसके चलते ढूंढने में दिक्कत हो रही है। कई प्रॉपर्टी मालिक लेने में भी आनाकानी कर रहे हैं।

संपत्ति कर ने भरने चल-अचल संपत्ति की जा सकती है कुर्क



नगर परिषद के सचिव गोविंद ने बताया कि नगर परिषद प्रशासन का प्रयास रिकवरी पर है। टॉप 200 बकायेदार अगर नोटिस के बाद भी बिल नहीं जमा करवाते हैं तो एक और नोटिस दिया जाएगा। अगर इसके बाद भी बकाया नहीं भरा जाता है तो प्रशासन संपत्ति को सील कर सकता है। इसके अलावा चल-अचल संपत्ति कुर्क भी की जा सकती है। नगर परिषद की तरफ से एक लाख या इससे ऊपर जिन प्रॉपर्टी धारकों का कर बकाया है उन्हें नोटिस दिया जा रहा है।

-

जिले के पांच शहरों में ये है प्रॉपर्टी की स्थिति

शहर प्रॉपर्टी

जाखल 4739

टोहाना 29330

रतिया 19266

भूना 11719

फतेहाबाद 41595

- बकाया पर कोई छूट न देने के कारण कम हुई रिकवरी

नगर निकाय ने संपत्ति कर पर पिछले साल अलग से छूट नहीं दी। प्रॉपर्टी धारक छूट का इंतजार करते रहे। इस बार भी नगर निकाय ने 31 जुलाई तक मौजूदा गृहकर पर 10 फीसदी की छूट दी है। नगर निकाय रिहायशी क्षेत्र से 300 गज तक 50 पैसे प्रति गज, 301 से 500 तक दो रुपये प्रति गज और 501 से ऊपर पर तीन रुपये प्रति गज गृहकर वसूलता है।


-

सोमवार तक सभी को जारी हो जाएंगे नोटिस

प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर रिकवरी के लिए टॉप 200 मालिकों की सूची जारी की गई है। इनको नोटिस दिए जा रहे है। कुछ कर्मचारी प्रॉपर्टी सत्यापित का काम कर रहे हैं, इसके अलावा कुछ की ड्यूटी नोटिस देने में लगाई गई है। प्रत्येक कर्मचारी को करीब 20 नोटिस देने की ही जिम्मेदारी दी गई है। ये सोमवार तक दिए जाने हैं। काम प्रभावित जैसी कोई बात नहीं है।

-गोविंद, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed