फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   200 athletes practicing on the school grounds

Fatehabad News: स्कूल के मैदान में अभ्यास कर रहे 200 खिलाड़ी

Fri, 03 Jul 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 03 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
200 athletes practicing on the school grounds
गांव सनियाना में फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी।
समैन। गांव सनियाना में खेल स्टेडियम की सुविधा न होने से खिलाड़ी शहीद सरदार मेहर सिंह राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में अभ्यास करने को मजबूर हैं। इस मैदान पर अब शिक्षा विभाग की ग्रांट से तीन कमरों के निर्माण की योजना तैयार होने के बाद खेल गतिविधियों पर संकट गहरा गया है। निर्माण कार्य शुरू होने की स्थिति में खिलाड़ियों के अभ्यास प्रभावित होगा।
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल रणधीर सिंह ढिल्लों का कहना है कि ग्रांट के तहत तीन कमरों का निर्माण स्वीकृत है लेकिन परिसर में अलग से स्थान उपलब्ध नहीं है। ऐसे में निर्माण कार्य खेल ग्राउंड में ही प्रस्तावित है। इस स्थिति ने खिलाड़ियों और स्कूल प्रशासन के बीच असमंजस बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत का कहना है कि खिलाड़ियों के लिए ढाई एकड़ भूमि पहले से आरक्षित है लेकिन वहां अब तक खेल सुविधाएं विकसित नहीं हो सकीं। पंचायत प्रतिनिधियों ने स्कूल प्रशासन और जिला शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया है कि कम से कम एक वर्ष का समय दिया जाए ताकि पंचायती भूमि पर खेल ढांचा तैयार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि आरक्षित जमीन पर न तो पेयजल, शौचालय और बिजली की सुविधा है और न ही मैदान समतल है। चारों ओर घास और झाड़ियां उगीं होने से अभ्यास प्रभावित हो रहा है। गांव के सरपंच प्रतिनिधि कश्मीर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद कैरो, बीर सिंह तथा खिलाड़ी प्रीत, अमन, सुमित, वंश, गुरदीप, विक्रम, जसप्रीत और चिराग ने बताया कि गांव में 250 से अधिक खिलाड़ी नियमित रूप से विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं।
क्रिकेट और फुटबाल का क्रेज है। खिलाड़ियों ने सरकार और खेल विभाग से मांग की है कि पंचायती भूमि पर शीघ्र पेयजल, शौचालय, बिजली और अन्य खेल सुविधाएं विकसित की जाएं ताकि प्रशिक्षण बाधित न हो।

----
गांव में 250 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों से जुड़े हैं लेकिन खेल स्टेडियम नहीं होने से वे स्कूल के मैदान में अभ्यास करने को मजबूर हैं। पंचायत ने ढ़ाई एकड़ से अधिक जमीन खेल गतिविधियों के लिए छोड़ी है पर वहां बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, शौचालय और बिजली उपलब्ध नहीं हैं। ग्रामीणों की मांग है कि पंचायती भूमि पर शीघ्र खेल परिसर विकसित किया जाए ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
- विनोद कैरो, सामाजिक कार्यकर्ता।
----------
गांव में खिलाड़ियों के लिए सरकारी स्तर पर सुविधाओं का अभाव है। कई खिलाड़ी अपने खर्च से खेल सामग्री जुटाकर स्कूल मैदान में अभ्यास करते हैं। स्टेडियम की कमी के कारण उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। मांग है कि जल्द से जल्द खेल परिसर विकसित किया जाए जिससे खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें और उन्हें उचित प्रशिक्षण सुविधा मिल सके।
- अनिल मेहला, फुटबाल खिलाड़ी।
----------
पंचायत द्वारा छोड़ी गई ढ़ाई एकड़ भूमि मौजूद है लेकिन वहां खेल सुविधाओं का विकास नहीं हुआ है। गांव में फुटबाल और क्रिकेट के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जिन्हें बेहतर अभ्यास स्थल की आवश्यकता है। खेल सुविधाएं विकसित होने से खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण और बेहतर अवसर मिल सकते हैं, जिससे उनकी प्रतिभा निखर सके।
- गुरदीप रंगा, कोच।
--------
गांव के खिलाड़ी राज्य स्तर तक अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन स्टेडियम की कमी बड़ी बाधा है। स्कूल मैदान अस्थायी विकल्प है जहां अब निर्माण कार्य की संभावना से अभ्यास प्रभावित हो सकता है। ग्रामीण चाहते हैं कि पंचायती भूमि पर खेल स्टेडियम विकसित किया जाए और इसके लिए आवश्यक ग्रांट शीघ्र जारी हो ताकि खिलाड़ियों को स्थायी सुविधा मिल सके।

- सुनील कुमार मेहला, कोच।
----------
फिलहाल स्कूल मैदान में अभ्यास चल रहा है जबकि पंचायती भूमि पर खेल सुविधाओं का काम प्रस्तावित है। शिक्षा विभाग की ग्रांट से कमरों के निर्माण की योजना भी इसी मैदान पर है। पंचायत ने खेल विभाग से आग्रह किया है कि एक वर्ष का समय दिया जाए और जल्द से जल्द पंचायती भूमि पर खेल स्टेडियम विकसित करने के लिए आवश्यक बजट जारी किया जाए ताकि खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित न हो।
- कश्मीर सिंह, सरपंच प्रतिनिधि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed