फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   20 students of Sridurga Mahila Mahavidyalaya in the merit list

Fatehabad News: सीडीएलयू की टाॅप-10 मेरिट सूची में श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय की 20 छात्राएं

Sun, 28 Apr 2024 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Apr 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
20 students of Sridurga Mahila Mahavidyalaya in the merit list
सीडीएलयू की मेरिट सूची में टॉप-10 में स्थान पाने वाली छात्राएं।
टोहाना। श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय की 20 छात्राओं ने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की मेरिट सूची में टाॅप-10 में स्थान हासिल किया है। इनमें से चार छात्राएं ऐसी हैं, जिन्होंने यूनिवर्सिटी के तहत आने वाले सभी महाविद्यालयों को पछाड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन


महाविद्यालय प्रवक्ता ने बताया कि बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पूजा, बीकाॅम द्वितीय वर्ष की छात्रा दिव्या, बीबीए तृतीय वर्ष की छात्रा गौरी व बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा तमन्ना ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान पाया है। इसके अतिरिक्त बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा स्नेहा व बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा मीतू ने द्वितीय स्थान, बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा परवीत कौर ने पांचवां स्थान, बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा मुस्कान ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। बीसीए तृतीय वर्ष की छात्रा मुस्कान ने यूनिवर्सिटी में दसवां स्थान प्राप्त किया है। बीकाम प्रथम वर्ष की छात्रा शीतल व पायल ने क्रमशः सातवां व नौवां स्थान प्राप्त किया है। बीबीए संकाय की 9 छात्राओं ने विश्वविद्यालय में टाप 10 में स्थान प्राप्त किया है, जिनमें बीबीए प्रथम वर्ष की आंचल ने तृतीय स्थान, मनदीप कौर ने चतुर्थ स्थान, काजल ने छठा स्थान पाया है। हुसनप्रीत, समरीत व मनजीत क्रमशः आठवें, नौवें व दसवें स्थान पर रही। बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुसुम व बीबीए तृतीय वर्ष की अंजलि ने भी यूनिवर्सिटी में सातवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सभी छात्राओं को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन समिति ने हर्ष जताते हुए प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओं की इस सेमेस्टर की 100 प्रतिशत, द्वितीय स्थान पाने वाली छात्राओं की 75 प्रतिशत व टाॅप-10 में आने वाली अन्य सभी छात्राओं की 50 प्रतिशत फीस माफ करने की घोषणा की। प्राचार्य डाॅ. रणधीर सिंह, काॅलेज प्रबंधन समिति प्रधान अजय जैन, कैशियर राजीव गुप्ता, टेकचंद मोदी, एनके जैन ने भी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed