फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   20 Roadways buses given to Election Commission, traffic affected

Fatehabad News: चुनाव आयोग को दीं रोडवेज की 20 बसें, यातायात प्रभावित

Fri, 04 Oct 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 04 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
20 Roadways buses given to Election Commission, traffic affected
फतेहाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने रोडवेज की 20 बसें मांगी हैं। इनमें से 15 बसें फतेहाबाद और पांच बसें टोहाना से भेजी गईं हैं। इस कारण विभिन्न मार्गों पर मतगणना होने तक रोडवेज बस सेवा प्रभावित रहेगी। मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार को फतेहाबाद डिपाे की 20 बसों का प्रयोग ईवीएम लाने और चुनाव में तैनात कर्मचारियों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में किया गया। रोडवेज के अलावा निजी स्कूलों की बसों को भी मंगवाया गया।
विज्ञापन

फतेहाबाद डिपो रोडवेज की 110 बसें हैं। इन बसों में 30 से 40 बसों को लंबे मार्ग पर भेजा जा रहा है। अन्य बसों का संचालन स्थानीय मार्गों पर होता है। अब विधानसभा चुनाव के लिए 20 बसें चुनाव आयोग को देने के बाद यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। इन बसों का संचालन करने के लिए डिपो में फिलहाल 252 चालक और 262 परिचालक हैं।
विज्ञापन

ऐसे में एक तरफ तो रोडवेज के पास पहले से ही चालकों की कमी है। 25 चालकों की ड्यूटी चुनाव प्रक्रिया में लगा दी गई है। इस कारण बसों की कमी के साथ चालकों की छुट्टियां पिछले 20 दिनों से रद्द कर दी गईं हैं। संस्थान के प्रबंधक सुभाष ढांड ने बताया कि चुनाव आयोग की मांग पर 20 बसों को फतेहाबाद डिपो से रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed