{"_id":"684b0cadf6ac5358690c701c","slug":"20-divyangs-were-examined-in-the-health-camp-to-make-certificates-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-135392-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: स्वास्थ्य शिविर में 20 दिव्यांगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: स्वास्थ्य शिविर में 20 दिव्यांगों की जांच
Thu, 12 Jun 2025 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
कैँप में मरीज की जांच करते डॉ विष्णु मित्तल। संवाद
टोहाना। नागरिक अस्पताल परिसर में 12 जून से दो दिवसीय दिव्यांग मेडिकल शिविर का शुभारंभ किया गया। इस दौरान 20 दिव्यांगों की जांच की गई। बाल रोग विशेषज्ञ के न होने के चलते बुधवार को फतेहाबाद आने का परामर्श दिया गया।
एसएमओ डॉ. कुणाल वर्मा ने बताया कि शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विष्णु मित्तल व डॉ. दीपिका रानी, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ. ऋतु गुप्ता, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश, साइकोलॉजिस्ट डॉ. कुलविंद्र कौर व सहयोगी, ऑप्थैमिक डॉ. राकेश ने भाग लिया। चिकित्सकों ने दिव्यांगों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
शिविर में सपड़ा मोहल्ला से आई महिला सरोज ने बताया कि वह पिछले लंबे समय से चलने, बोलने व हाथ से काम करने में असमर्थ थी लेकिन कैंप के बारे जानकारी मिलते ही वह पहुंची है। कैंप में डॉ. विष्णु ने अच्छे से जांच की है उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बन जाएगा। टोहाना में सुविधा मिलने से खुशी हो रही है।
विज्ञापन
गांव गुल्लरवाला निवासी रीना ने बताया कि उसकी दो बेटियां है तथा छोटी बेटी करीब दो साल की है। वह जन्म से ही थैलेसीमिया से पीड़ित है। पति मजदूरी करते हैं। शिविर में बच्ची का कार्ड बनवाने के लिए आई थी लेकिन बाल रोग विशेषज्ञ न होने के चलते उसे बुधवार को फतेहाबाद बुलाया गया है। बेटी का कार्ड बनने के बाद पेंशन का लाभ मिलने से बेटी के इलाज में आसानी होगी।