फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2 young men arrested with 60 gram heroin

60 ग्राम हेरोइन सहित दो युवक काबू, छीना झपटी के मामले में तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 15 Sep 2020 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
2 young men arrested with 60 gram heroin
सीआईए स्टाफ फतेहाबाद की टीम ने बाइक सवार दो युवकों को लाखों रुपये की 60 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया। आरोपी युवकों की पहचान राजेंद्र सिंह निवासी जांडवाला सोत्तर और मदन सिंह निवासी पीरांवाली के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया जहां से उन्हें हिसार जेल भेज दिया। डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए आरोपी युवकों ने बताया कि वे यह हेरोइन गांव पीरांवाली से लेकर आए थे। जिस पर पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीआईए स्टाफ की टीम एएसआई रिछपाल के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव अयाल्की के पास पहुंची तो मोटरसाइकिल पर आ रहे दो युवकों को शक के आधार पर काबू कर उनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 60 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा एक अन्य मामले में शहर फतेहाबाद पुलिस ने छीना झपटी के मामले में यश कुमार उर्फ गोगी व सन्नी कुमार निवासी रामदासिया मोहल्ला फतेहाबाद को नजदीक सरकारी अस्पताल से गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया था। पुलिस ने रिमांड के दौरान जानकारी मिलने पर मामले का तीसरे आरोपी दीपक निवासी फतेहाबाद को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 20 हजार रुपये भी बरामद किए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत हिसार जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed