फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   2 accused caught after cctv footage of bike theft posted on social media

सोशल मीडिया पर डाली बाइक चोरी की सीसीटीवी फुटेज तो पकड़ में आए 2 आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
2 accused caught after cctv footage of bike theft posted on social media
सीसीटीवी फुटेज में बाइक चोरी कर ले जाते चोरों का फाइल फोटो - फोटो : Fatehabad
कुलां (फतेहाबाद)। आठ अगस्त को कुलां से दो युवकों द्वारा बाइक चोरी करने के बाद उनकी सीसीटीवी फुटेज को जब कुलां एरिया में सोशल मीडिया ग्रुपों में डाला गया तो आरोपी खुद ही सामने आ गया। आरोपी ने फुटेज डालने वाले युवक को कह दिया कि वायरल की गई वीडियो गलत है। यह बात पुलिस तक पहुंच गई। पुलिस ने नंबरों के आधार पर बाइक चोरी के आरोप में लहरियां के दो युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने उनसे चोरीशुदा बाइक भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, गांव नन्हेड़ी निवासी राजीव कुमार ने बताया कि वह कुलां में भूना रोड पर स्थित कीटनाशक की दुकान पर कार्य करता है। 8 अगस्त को वह अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर अंदर काम कर रहा था। दोपहर को उसने दुकान के बाहर आकर देखा तो बाइक गायब मिली। आसपास कहीं बाइक ना मिलने पर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। शिकायत के आधार पर कुलां चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज जारी होने पर हुआ खुलासा
वहीं चोरी की इस वारदात की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर डाल दी गई। जिसमें दो युवक बाइक चोरी करके जाते हुए दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर यह फुटेज आरोपियों तक पहुंची तो उन्होंने अपना बचाव करने के उद्देश्य से फुटेज वायरल करने वाले को स्वयं फोन कर कहा कि सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरें गलत वायरल की जा रही हैं, जबकि बाइक चोरी में उसका कोई ताल्लुक नहीं है। उसने कोई चोरी नहीं की, बल्कि वह चोरी करने वाले का नाम बता सकता है। यह बात सुनकर बाइक के मालिक राजीव कुमार को शक हो गया और उसने कुलां चौकी प्रभारी करनैल सिंह को इसकी सूचना दी। इस पर चौकी प्रभारी करनैल सिंह ने फोन करने वाले युवक को कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी पहले तो ना नुकर करता रहा। पर बाद में उसने चोरी की वारदात कबूल कर ली। युवक ने बताया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर बाइक चोरी की वारदात अंजाम दी थी। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली। दोनों आरोपियों की पहचान गांव लहरिया निवासी संदीप उर्फ दीपू व बलवान सिंह के रूप में हुई है। कुलां चौकी प्रभारी करनैल सिंह ने बताया कि आरोपी पहले चोरी की वारदात को मान नहीं रहे थे। पर जब सख्ती से पूछताछ तो दोनों ने सब सच उगल दिया। दोनों की निशानदेही पर बाइक को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed