फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार व जिला केसरी दंगल का आयोजन 20 व 21 को

जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार व जिला केसरी दंगल का आयोजन 20 व 21 को

Mon, 18 Feb 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा, जिला कुमार व जिला केसरी दंगल का आयोजन 20 व 21 को
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता, जिला कुमार और जिला केसरी दंगल (लड़के व लड़कियां) का आयोजन 20 व 21 फरवरी तक भोड़ियाखेड़ा स्थित खेल स्टेडियम में करवाया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा के विजेता पहलवान राज्य स्तरीय अखाड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करेंगे। खेल विभाग की योजना के अंतर्गत इस प्रतियोगिता में राज्य में स्थापित कुश्ती केंद्रों, पंजीकृत अखाड़ों, शिक्षण संस्थाओं और गैर शिक्षण संस्थाओं के पहलवान भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि लड़कों के लिए जिला कुमार दंगल में 62 किलोग्राम से 74 किलोग्राम तक के पहलवान भाग ले सकेंगे तथा लड़कियों के लिए 55 किलोग्राम से 62 किलोग्राम तक के पहलवान भाग ले सकते हैं। लड़कों के लिए जिला केसरी दंगल में 74 किलोग्राम से ऊपर के पहलवान भाग ले सकेंगे तथा लड़कियों के लिए जिला केसरी दंगल में 62 किलोग्राम से ऊपर के पहलवान भाग लेगी। पहलवानों की आयु 28 फरवरी 2019 के अनुसार चैक की जाएगी। इस प्रतियोगिता में पुलिस विभाग के पहलवान तथा साई के एसटीसी सैन्टर्स, खेल छात्रावास के पहलवान भाग नहीं ले सकते। जिला स्तरीय कुश्ती अखाड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए लड़कों के लिए अंडर 17 वर्ग में 41 से 45 किलोग्राम, 48 किलोग्राम, 51 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम तथा 65 किलोग्राम भार वर्ग के पहलवान भाग ले सकते हैं। इसी प्रकार से लड़कियों के लिए अंडर 17 वर्ग में 36 से 40 किलोग्राम, 43 किलोग्राम, 46 किलोग्राम, 49 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, लड़कों के लिए अंडर 21 वर्ग में 57 किलोग्राम, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 86 किलोग्राम, लड़कियों के लिए अंडर 21 वर्ग में 50 किलोग्राम, 53 किलोग्राम, 55 किलोग्राम, 59 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, लड़कों के लिए अंडर 21 वर्ग में 57 किलोग्राम से ऊपर, 61 किलोग्राम, 65 किलोग्राम, 70 किलोग्राम, 74 किलोग्राम, 79 किलोग्राम, 86 किलोग्राम तथा लड़कियों के लिए अंडर 21 वर्ग में 50 किलोग्राम से ऊपर वजन, 55 किलोग्राम, 59 किलोग्राम, 62 किलोग्राम, 65 किलोग्राम तथा 68 किलोग्राम के पहलवान भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पहलवान अपना आयु प्रमाण पत्र व पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed