फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   वन कर्मचारियों व मजदूरों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

वन कर्मचारियों व मजदूरों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Sat, 27 Oct 2018 01:01 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
वन कर्मचारियों व मजदूरों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
वन कर्मियों और मजदूरों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की पर्यावरण विरोधी नीतियों, निजीकरण, ठेका प्रणाली, ऑनलाइन ट्रांसफर के खिलाफ वन कर्मचारी-मजदूर संघर्ष समिति हरियाणा के आह्वान पर वन कर्मचारियों और वन मजदूरों ने वन मंडल अधिकारी कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने की अध्यक्षता वन कर्मचारी संघ के जिला कार्यकारी प्रधान जयप्रकाश व वन विभाग मजदूर यूनियन के जिला प्रधान बलबीर सिंह ने संयुक्त रूप से की।

वन कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव विनीत कुमार व वन विभाग मजदूर यूनियन के प्रदेश महासचिव राजकुमार निराणियां ने बताया कि वनमंत्री, अतिरिक्त मुख्य सचिव व प्रधान मुख्य वन संरक्षक से संघ के प्रतिनिधिमंडल की काफी बार बातचीत हो चुकी है लेकिन समझौते के बाद भी कोई पत्र जारी नहीं किया जा रहा है। इसको लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सरकार की निजीकरण की नीतियों, उत्पादन शाखा का हरियाणा वन विकास निगम में समायोजन, सामुदायिक वानिकी परियोजना का टेरिटोरियल में समायोजन के आदेश तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। निजीकरण की नीतियों, बीट व ब्लॉक फ्रीज करने से पूरे प्रदेश के लगभग 650 के करीब पद समाप्त हो चुके हैं। मस्ट्रोल प्रणाली लागू करने व खाली पदों पर भर्ती करने, ईपीएफ, ईएसआई इत्यादि मांगों को लेकर प्रदेश का वन कर्मचारी व वन मजदूर आंदोलन कर रहा है। वन कर्मचारी संघ के जिला प्रधान जयवीर सांई, जिला कोषाध्यक्ष हरद्वारी लाल व सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान बेगराज ने बताया कि अगर सरकार व प्रशासन कर्मचारियों व मजदूरों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं करता तो कर्मचारी व मजदूर आंदोलन से किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed