{"_id":"5b0da0224f1c1bfa6e8b538d","slug":"191527619618-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से आठ वर्षीय बच्चे की मौत, घर में नहाने के दौरान मोटर से लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से आठ वर्षीय बच्चे की मौत, घर में नहाने के दौरान मोटर से लगा करंट
Updated Wed, 30 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव रतनगढ़ में घर में नहाते समय बिजली की मोटर में करंट आ जाने से एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रतनगढ़ निवासी कुलदीप का 8 वर्षीय लड़का राजवीर मंगलवार अपने घर पर नहा रहा था। उस समय गांव में लाइट नहीं थी और पास में ही पानी की मोटर लगी हुई थी। अचानक से लाइट आ गई और मोटर में करंट आ गया और पास ही नहा रहे राजवीर को करंट से जोर का झटका लगा। घर में काम कर रहे परिजनों को जैसे ही राजवीर की चीख सुनाई दी तो तुरंत वह उसे रतिया के नागरिक अस्पताल में लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने की टीम ने राजवीर को बचाने की भरसक कोशिश की लेकिन राजवीर ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना जैसे ही गांव वासियों को लगी तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।