फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मांगों को लेकर 3 दिन की हड़ताल पर गए ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी

मांगों को लेकर 3 दिन की हड़ताल पर गए ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी

Tue, 27 Mar 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर 3 दिन की हड़ताल पर गए ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
यूनाईटेड फोरम आफ आरआरबी के आह्वान पर सोमवार को जिले के सभी सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंकों के कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। बैंकों में हड़ताल रहने से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता जब बैंकों में पहुंचे तो बैंकों पर ताले लटके मिले और उनको मायूस होकर वापिस लौटना पड़ा। ग्रामीण बैंकों में उस समय हड़ताल हुई है, जब बैंकों में क्लोजिंग का समय भी नजदीक आ गया है। क्लोजिंग 31 को है और तीन दिन हड़ताल के बाद 29 को बैंकों में छुट्टी बताई गई है तथा 30 को ही बैंक खुलेंगे। इसके बाद दो दिन क्लोजिंग टाइम रहेगा। जिससे सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंकों से जुड़े उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वहीं सर्व ग्रामीण बैंकों में सोमवार को 3 करोड़ का लेनदेन प्रभावित रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपनी मांगों को लेकर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की यूनियन ने 26 से 28 मार्च तक हड़ताल की घोषणा की थी। जिसके तहत आरआरबी के बैनर तले फतेहाबाद जिले की सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की 28 शाखाओं के करीब 150 अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सभी कर्मचारी यूनाईटेड फोरम आफ आरआरबी के बैनर तले सोमवार को फतेहाबाद स्थित मुख्य शाखा के बाहर एकत्रित हुए और यहां पर धरना दिया। इसके बाद उन्होंने प्रधान बलविन्द्र सिंह व सचिव संदीप कुमार के नेतृत्व में अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन आरओ को सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने मांग की है कि ग्रामीण बैंकों के पेंशन केस के निर्णय में सरकार की भूमिका साकारात्मक नहीं है। इसलिए सरकार अपनी भूमिका को सकारात्मक करे। निजीकरण के कानून को रद्द किया जाए। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को पक्का किया जाए, मित्रा कमेटी मेन पावर योजना को रद्द किया जाए। इस अवसर पर बैंक अधिकारी इंद्रसैन बतरा, आरडी बिश्रोई, दरिया सिंह, महेश भाटिया, आरएन बंसल, विष्णू बिश्रोई, युगल किशोर, शाम सुंदर, सुंदरसिंह, नरेश, मुकेश व सुरेश भट्टी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

28 शाखाओं पर लटके रहे ताले
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की 28 शाखाओं को ताले लटके रहे। जो भी उपभोक्ता बैंक पहुंचा उसे मायूस होकर लौटना पड़ा। खासतौर पर ग्रामीण तबके के उपभोक्ताओं को भारी परेशानियां उठानी पड़ी। वहीं सर्व ग्रामीण बैंक में प्रतिदिन करीब 3 करोड़ का लेन देन होता है, जो हड़ताल के कारण प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह तक परेशान रह सकते हैं उपभोक्ता
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के अधिकारियों के कर्मचारियों के तीन दिन की हड़ताल पर जाने के कारण उपभोक्ताओं को करीब एक सप्ताह तक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 28 मार्च तक उनकी हड़ताल रहेगी। 29 मार्च को महावीर जयंती का अवकाश रहेगा। 30 मार्च को गुड फ्राइडे है। 31 को क्लोजिंग रहेगी और अगले दिन रविवार होने के कारण बैंक में छुट्टी रहेगी। इसलिए बैंक 2 अप्रैल को ही खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed