फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मनोहर सरकार का सबका साथ-सबका विकास नारा हो रहा सार्थक : फुलां

मनोहर सरकार का सबका साथ-सबका विकास नारा हो रहा सार्थक : फुलां

Sat, 11 Nov 2017 12:35 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
मनोहर सरकार का सबका साथ-सबका विकास नारा हो रहा सार्थक : फुलां
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
हरियाणा की मनोहर सरकार विकास को प्राथमिकता देती है और इसी के तहत हरियाणा प्रदेश में करोड़ों रुपये के विकास हो रहे हैं। गांव बैजलपुर में भी ग्राम पंचायत के नेतृत्व में विकास कार्य हुए हैं और भविष्य में भी गांवों में भरपूर विकास होगा। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने मिड डे मील शैड, राजकीय कन्या माध्यमिक स्कूल के गेट, इंटरलोकिंग सड़क व शमशान भूमि के बरामदे के उद्घाटन उपरांत ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।
फुलां ने बताया कि बच्चों के लिए मिड डे मील शैड पर 3 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे और 4 लाख रुपये की लागत से राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय स्कूल के गेट व इंटरलोकिंग सड़क का निर्माण हुआ है। इसके तहत श्मशान भूमि के बरामदे के विकास में 3 लाख रुपये की लागत आई है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गांव बैजलपुर में अभी ओर विकास कार्य होने हैं और इसके लिए हरियाणा सरकार के सबका साथ-सबका विकास नारे को हम सभी ने अपना योगदान देकर सफल करना है।
विज्ञापन

बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां ने नोटबंदी के फायदों के बारे में बताते हुए कहा कि नोटबंदी सफल हुई है ओर इसके फायदे अर्थशास्त्री भी साबित कर चुके हैं। उन्होंने हरियाणा की मनोहर लाल सरकार की उपलब्धियों को गिनवाते हुए बताया कि सरकार ने सबसे पहले भ्रष्टाचार पर चोट मारी है। भ्रष्टाचार को सरकार ने अपने काबू में किया हुआ है और इसी वजह से पुरानी सरकारों की तरह नौकरियों की बोलियां नहीं लगती बल्कि मैरिट के दम पर बच्चों ने नौकरियां हासिल की हैं। इससे पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फूलां ने गांव गोरखपुर में दौरे के दौरान गोरखधाम मंदिर में मत्था टेका। उन्होंने मंदिर के महंत योगी राजनाथ जी से आशीर्वाद लिया। योगी राजनाथ जी ने जिलाध्यक्ष वेद फूलां को सम्मानित किया और हर कार्य में सफल होने का आशीर्वाद दिया। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता महाबीर शर्मा के निवास पर जलपान लिया और वहां कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुभाष सिवाच, बैजलपुर सरपंच शमशेर रंगा, प्रदेश किसान नेता बलवंत बैजलपुर, मंडल महामंत्री महेंद्र बैजलपुर, मुकेश सिंगला, जिला आईटी प्रमुख कंवल चौधरी, मार्किट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र भाटिया, राजबीर नहला, रणबीर नहला, पूर्व सरपंच प्रभुदयाल, मंजीत शर्मा, सरपंच दहमान शेर सिंह, फूल सिंह जाखड़, चतर सिंह, सुभाष थोरी, सुखबीर गोरखपुर सहित अनेक ग्रामीण व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed