फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सीएम घोषणा : धीमी है टोहाना के विकास की रफ्तार, प्रमुख घोषणाओं में एक पर भी काम तक शुरु नहीं

सीएम घोषणा : धीमी है टोहाना के विकास की रफ्तार, प्रमुख घोषणाओं में एक पर भी काम तक शुरु नहीं

Thu, 26 Oct 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
सीएम घोषणा : धीमी है टोहाना के विकास की रफ्तार, प्रमुख घोषणाओं में एक पर भी काम तक शुरु  नहीं
सुशील सिंगला
विज्ञापन

टोहाना।
लंबे संघर्ष के बाद साल 2014 में टोहाना में बीजेपी का परचम लहराया था। दो बार हार के बाद तीसरे प्रयास में भाजपा नेता सुभाष बराला ने विधानसभा चुनाव में इलाके के कई दिग्गजों को धूल चटाकर जीत हासिल की। इसके बाद भाजपा हाईकमान ने सुभाष बराला को प्रदेशाध्यक्ष का पद सौंपा तो यूं लगा कि टोहाना हलके की चौधर आई है। लेकिन तीन साल के बाद टोहाना हलके में विकास कार्यों की मंद पड़ती रफ्तार ने लोगों को फिर से सोचने को मजबूर कर दिया है। मौजूदा सरकार में मुख्यमंत्री ने टोहाना और फतेहाबाद जिले में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को फ्री हैंड दिया हुआ है। इसके बावजूद सीएम की बड़ी घोषणाओं में एक पर भी काम शुरू नहीं हो सका है।

बस स्टैंड का सपना अधूरा
टोहाना शहर के लिए नये बस स्टैंड की जरूरत पिछले लंबे समय से महसूस की जा रही है। बराला ने प्रदेशाध्यक्ष बनते ही सीएम के मार्फत बस स्टैंड की घोषणा तो करवा दी, लेकिन तीन साल बाद भी जमीन तक फाइनल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दमकौरा में प्रस्तावित खेल स्टेडियम भी अधर में लटका
टोहाना के खिलाड़ियों के लिए खेल स्टेडियम की घोषणा एक बड़ी घोषणा मानी गई थी। लेकिन खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। हालांकि तहसीलदार नवदीप नैन की मानें तो जमीन का काम पूरा हो चुका है। आगे का काम खेल विभाग व अन्य विभागों का है। खेल स्टेडियम न होने से इलाके के खिलाड़ियों को अपने खेल की प्रैक्टिस करने में काफी कठिनाइयां आती हैं। स्टेडियम का नक्शा भी अभी तक मंजूर नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाईपास का निर्माण भी शुरू नहीं
हिसार रोड पर घोड़ा फार्म से लेकर रतिया रोड पर नई अनाजमंडी तक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर लंबा बाईपास भी अपने निर्माण की बाट जोह रहा है। 45 करोड़ की लागत से बनने वाले इस बाईपास के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला लंबे समय से संघर्षरत हैं। पिछले दिनों चंडीगढ़ में उन्होंने इसके संदर्भ में पीडब्ल्यूडी के वरिष्ठ अधिकारियों से मंत्रणा भी की थी। उन्हें यही बताया गया था कि मास्टरप्लान 2031 के अनुसार हिसार रोड को रतिया रोड से जोड़ने के लिए बाईपास का निर्माण करवाया जाना है। पहले ये माना जा रहा था कि ये काम 2017 के आखिर तक पूरा होगा, लेकिन अभी तक शुरू न होने के चलते इसे 2018 में ही पूरा करवाया जा सकेगा।
अनेक लिंक रोड़ के लिए किसानों ने नहीं दी जमीन, नॉन फिजीबल हुई अनेक घोषणाएं
टोहाना के विकास के लिए सीएम ने अपने टोहाना दौरे के दौरान अनेक गांवों की सड़कों को चौड़ा करने का ऐलान किया था। लेकिन इसके बाद अनेक किसानों ने सड़कों को चौड़ा करने के लिए अपनी-अपनी जमीन देने से इंकार कर दिया। जिसके चलते मजबूरन विभाग को सड़कों को चौड़ा करने संबंधी कई घोषणाओं को नॉन फिजीबल बताकर बंद करना पड़ा।

अधिकारियों की भी सुनिये
इस बारे में तहसीलदार नवदीप नैन ने बताया कि बाईपास को लेकर किसानो से बातचीत होने के बाद अब यह कार्य लोकनिर्माण विभाग पूरा करवा रहा है। उन्होने बताया कि बस स्टैंड नीचा होने के कारण बस स्टैंड को भी बाईपास बनने के बाद बनाया जाएगा। वहीं सीएम की स्टेडियम बनाने की घोषणा पर बोले कि उनके विभाग की ओर जमीन का कार्य पूरा कर लिया गया है तथा अब खेल विभाग एंव अन्य विभाग अपना कार्य कर रहे है।

विपक्ष हुआ हमलावर, बबली-निशान सिंह ने उठाये सवाल
टोहाना में विकास की मंद पड़ती रफ्तार पर अब विपक्ष भी हमलावर हो चला है। विपक्षी नेताओं ने सीएम घोषणाओं के पूरा ना होने का ठीकरा भी वर्तमान विधायक एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला पर फोड़ा है।

विकास के नाम पर जनता के साथ हुआ धोखा : बबली
'तीन साल में क्षेत्र में विकास के नाम पर जनता के साथ धोखा किया गया है। सीएम द्वारा की गई घोषणाए ही सरकार पूरी नही कर पाई है। क्षेत्र की जनता को बरसात के दिनों में बस स्टैंड में घुसना जंग के सामान हो जाता है। बाईपास व खेल स्टेडियम बनाने पर भी कोई कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि दावे तो भाजपा वाले बडे़-बडे़ करते हैं लेकिन धरातल पर आकर सब खोखले साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि हलका विधायक जनता को बताए कि क्षेत्र के कितने युवाओं को अब तक रोजगार दे पाए हैं। युवाओं को रोजगार के दफतरो के चक्कर काटने पड रहे है लेकिन उनके हाथ बिल्कुल खाली है।’ -देवेंद्र सिंह बबली, कांग्रेस नेता, टोहाना

सभी दावे खोखले
'सीएम जब पहले दौरे पर फतेहाबाद जिले में आए थे तो उस समय उन्होंने तीन घोषणाए की थीं। जिसमें हिसार रतिया रोड को बाईपास से जोड़ना, बस स्टैंड को बाहर निकालने की, दमकौरा में खेल स्टेडियम बनाने की घोषणा थी। तीन साल में सरकार इन तीनो में से एक भी पूरी नहीं कर पायी है तथा न ही इन पर कहीं काम होता दिखाई दे रहा है। सिंह ने कहा दावे तो बडे़-बडे़ किए जाते हैं लेकिन वो सभी खोखले होते जा रहे हैं।’ -निशान सिंह, पूर्व विधायक, टोहाना ।



प्रदेश सरकार से हर वर्ग खुश
दमकौर खेल स्टेडियम का नक्शा पास हो चुका है। कागजी कार्रवाई भी पूरी हो चुकी है। निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर छोड़ा जाएगा। वहीं टोहाना-रतिया बाईपास की जमीन के लिए किसानों से सहमति ली जा रही है। सहमति बनते ही बाईपास और बस स्टैंड का काम शुरू हो जाएगा। तीन साल में सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किए हैं। प्रदेश सरकार से हर वर्ग खुश है। केवल विपक्षियों के ही पेट में दर्द होता है। टोहाना और जनहित के लिए वह लगातार प्रयासरत हैं। -सुभाष बराला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed