फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   19 deaths from corona infection

24 घंटे में बैजलपुर सरपंच समेत 19 संक्रमितों की मौत, कोविड वार्ड के तीन डॉक्टर समेत 377 लोग संक्रमित

Tue, 04 May 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
19 deaths from corona infection
जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले में कोरोना संक्रमित 19 मरीजों की मौत हो गई है। ये ही नहीं 377 नए संक्रमित मरीज मिले है। गांव बैजलपुर के सरपंच राजकुमार की भी कोरोना संक्रमण के चलते जान चली गई। गंभीर बात ये है कि युवाओं की मौत का आंकड़ा भी बढऩे लगा है। जिले में कुल मौत का आंकड़ा 257 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है। राहत की बात ये है कि 238 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में 2501 मरीज सक्रिय है। सबसे ज्यादा फतेहाबाद क्षेत्र में 891 मरीज सक्रिय है।
विज्ञापन

महिला कांग्रेस जिला प्रधान और उनके पति व दोनों बेटे कोरोना संक्रमित
महिला कांग्रेस की जिला प्रधान कृष्णा पुनिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके पति और पूर्व कृषि अधिकारी प्रताप सिंह पूनिया, बड़े और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया सचिव डॉ. विनीत पूनिया, छोटे बेटे कपिल पूनिया भी कोरोना से संक्रमित हैं। कृष्णा पूनिया, प्रताप सिंह पूनिया और डॉ. विनीत पूनिया की स्थिति सामान्य है और वे घर पर ही स्वास्थ्य लाभ रहे हैं, वहीं कपिल पुनिया एनसीआर के एक निजी अस्पताल में दाखिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीयू में तैनात तीन डॉक्टर समेत लोग संक्रमित
नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड की आईसीयू में मरीजों का उपचार कर रहे तीन डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो गए है। तीनों डॉक्टरों को कोरोना के लक्षण आ रहे थे, इसके चलते सैंपल करवाया। जांच में तीनों संक्रमित मिले है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद में 149, टोहाना में 56, रतिया में 59, भट्टू में 23, बड़ोपल में 21, भूना में 61 तथा जाखल में 8 मरीज संक्रमित मिले है।

जिले के कोविड अस्पतालों में बेडों की स्थिति
बेड कुल खाली
वेंटिलेटर 26 8
आईसीयू में ऑक्सीजन बेड 15 0
आईसीयू से बाहर ऑक्सीजन बेड 154 46
बिना ऑक्सीजन बेड 28 20
कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही न बरतें, लॉक डाउन के नियमों का पालन करें। अगर लक्षण दिखे तो जरूर जांच करवाएं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर खुद को आइसोलेट कर लें। - डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed