{"_id":"5bf84374bdec22417c7283a8","slug":"181542996852-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह धांगड़ से लावरिस हालत में मिला बच्चा,दोपहर को अनाथालय से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह धांगड़ से लावरिस हालत में मिला बच्चा,दोपहर को अनाथालय से फरार
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। लापरवाही के लिए कई बार सुर्खियों में रह चुका शहर का नवजीवन अनाथालय एक बार फिर चर्चा में तब आ गया जब वीरवार को अनाथालय से एक बच्चा फरार हो गया। बच्चे का अभी तक पता नहीं चला है, पुलिस बच्चे की तलाश में लगी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह क्राइम ब्रांच की टीम को गांव धांगड में एक 12 साल का बच्चा लावारिस हालात में मिला था। बच्चे को अपने साथ लाकर पुलिस ने महिला एवं बाल कल्याण समिति को सौंप दिया था, जहां से उसे नवजीवन अनाथालय छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि अनाथालय में कुछ ही देर रहने के बाद बच्चा चकमा देकर फरार हो गया। बच्चे के फरार होने की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, अभी तक बच्चा पुलिस को नहीं मिला है। मामले की पुष्टि करते हुए शहर थाना प्रभारी रिछपाल ने बताया कि फरार हुए बच्चे की तलाश की जा रही है।