{"_id":"5b26aac64f1c1b2b428b5628","slug":"181529260742-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 एमएम बारिश ने हटाई आसमान से धूल की चादर, लोगों को गर्मी से भी मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 एमएम बारिश ने हटाई आसमान से धूल की चादर, लोगों को गर्मी से भी मिली राहत
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
4 एमएम बारिश ने हटाई आसमान से धूल की चादर, लोगों को गर्मी से भी मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद/टोहाना । रविवार को जिलेभर में हुई बरसात ने पिछले कई दिनों से आसमान पर छाई धूल की चादर को आखिरकार हटा ही दिया। रविवार सुबह शुरू हुई बरसात रूक-रूक कर दिनभर चलती रही जिसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से भी राहत मिली। हालांकि कमजोर जलनिकासी व्यवस्था के चलते जिलेभर में जगह-जगह बरसाती पानी इकट्ठा हो गया और राहगीरों व वाहन सवारों को भी निकलने में परेशानी हुई। फतेहाबाद में हमेशा की तरह बीघड़ रोड, जीटी रोड, भट्टू रोड, सामान्य अस्पताल के पास, जवाहर चौक आदि इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए। फतेहाबाद जिले में रविवार दिनभर में कुल 3 से 4 एमएम बारिश का अनुमान जिला प्रशासन की ओर से लगाया गया है।
ऐसा ही हाल टोहाना का भी रहा। टोहाना में भी सुबह से रूक- रूक कर हो रही बरसात ने सरकार व प्रशासन के बरसात से निपटने के दावो की पोल खोल कर रख दी। जिसके चलते आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात के चलते कई जगहों पर लोगो के दुपहिया वाहन बीच मे ही बंद हो गए जिसके चलते उन्हें खींचकर अपनी बाइक घर तक ले जानी पड़ी। बरसात के चलते शहर के अनेक निचले इलाके जलमग्न हो गए तथा कुछ घरो में बरसाती पानी लोगो के घरो में घुस गया। बरसात के कारण डांगरा रोड पर बने बस स्टैंड में पानी जमा होने से यात्री परेशान दिखाई दिए। वहीं किसानो के लिए यह बरसात किसी वरदान से कम साबित नही हुई।
बरसात से निचले क्षेत्र हुए जलमग्न।
हर बार विधानसभा चुनाव से पहले प्रत्याशी शहर में जलभराव की समस्या को जड़ से मिटाने का दावा करते हैं लेकिन नेताओं की उदासीनता के चलते आमजन को हर बार बरसात में दिक्कतें ढैलनी पड़ती है। रविवार को शहर के रतिया रोड, जमालपुर रोड, मिलन चौक, अनाज मंडी, कोर्ट रोड के सामने, पुराने सिनेमा के सामने वाली गलियों में पानी भर गया। कई जगह तो पानी लोेगों के घरों में घुस गया।
विज्ञापन
ट्रंासफार्मर में गड़बढ़ होने व बिजली के कट से भी लोग हुए परेशान।
रेलवे रोड पर बक्शी कारखाने के सामने ट्रंासफार्मर में खराबी होने से लोगो के घरो में बत्ती गुल रही। लोग बिजली घर में शिकायत करते रहे लेकिन समस्या का देर संाय तक कोई हल नही हो पाया। वार्ड 5 पार्षद प्रतिनिधि राजीव गोयल ने बताया कि सुबह से ट्रांसफार्मर में गडबढ़ होने के कारण वे लगातार बिजली विभाग के अधिकारियो से संपर्क करते रहे। एसडीओ का नंबर मिल नही पाया तथा अन्य कर्मियो ने कोई संतोषजनतक जबाव नही दिया। वहीं शिवा गली के कार्नर पर रखा ट्रांसफार्मर खराब होने से सुबह पांच बजे से बिजली की समस्या बनी रही जिसके चलते लोग पानी भरने से भी महरूम रहे।