{"_id":"5ab543e14f1c1beb3f8b4935","slug":"181521828833-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा नहर में कूदे भाइयों में से बड़े भाई का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा नहर में कूदे भाइयों में से बड़े भाई का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
Updated Fri, 23 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाखड़ा नहर में कूदे बड़े भाई का शव मिला, दूसरे की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
वीरवार बाद दोपहर गांव ब्राहमणवाला में भाखड़ा नहर में डूबे दो भाईयों में से एक भाई शगुनप्रीत का शव नंगल हेड से बरामद किया गया, जबकि दूसरे की तलाश जारी है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन भी रतिया पुलिस के आला अधिकारी अपनी पूरी टीम के साथ भाखड़ा नहर पर डटे रहे और गोताखोरों की मदद से दूसरे भाई हरप्रीत की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि गांव प्लाट बाहमनवाला के एक विवाहित युवक शगुनप्रीत ने ससुराल परिवार से खफा होकर बीते दिन भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी थी जिसके बाद उसे बचाने के लिए छोटे भाई हरप्रीत ने भी उसके पीछे नहर में छलांग लगा दी। लेकिन दोनों ही भाखड़ा नदी में ही बह गए। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी यादविन्द्र सिंह के अलावा चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र मेहता व जिला राजस्व अधिकारी सुरेश दहिया मौका स्थल पर पहुंच गए थे और दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
पत्नी सहित ससुरालियों पर मामला दर्ज
गांव बाह्माणवाला में नहर में कूदे दोनों भाइयों में से शगनप्रीत का शव बरामद होने के बाद रतिया पुलिस ने शगनप्रीत के परिजनों की शिकायत पर शगनप्रीत की पत्नी राजवीर कौर, साला जत्था सिंह, ससुर केसर सिंह एवं सास पन्नी देवी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रतिया एसएचओ यादविंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है। सभी आरोपी पंजाब के भिखी इलाके के समाहा गांव के रहने वाले बताए गए हैं।