{"_id":"5aa188d64f1c1bb7758b4605","slug":"181520535766-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा शुरू होने से पहले ही उतर पुस्तिका और रोल नंबर छोड़कर भागा परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा शुरू होने से पहले ही उतर पुस्तिका और रोल नंबर छोड़कर भागा परीक्षार्थी
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा शुरू होने से पहले ही उत्तर पुस्तिका और रोल नंबर छोड़कर भागा परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं की परीक्षा के दौरान वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केन्द्र 5 में एक छात्र रोल नंबर व उत्तर पुस्तिका छोड़कर भाग गया। हालांकि उस समय तक परीक्षा शुरू नहीं हुई थी जिसके कारण उस छात्र को अनुपस्थित माना गया है। मिली जानकारी के अनुसार जब परीक्षा आरम्भ होने से पहले ही सुपरिंटेंडेंट ने सख्ती से ही जेब में रखी पर्चियों व अन्य के स्थानों पर बैठे परीक्षार्थियों को चेतावनी दी तो एक छात्र बिना सूचित किए ही रोल नंबर व उत्तर पुस्तिका छोड़ कर भाग गया।
जिसके चलते उड़नदस्ता के अधिकारी सर्वजीत मान आदि ने परीक्षा केन्द्र में छापा मारा तो उपरोक्त छात्र पहले से ही फरार हो चुका था। बताया जाता है कि जिस छात्र का रोल नंबर अन्य छात्र छोड़कर गया था वही छात्र पुन: परीक्षा केन्द्र में परीक्षा देने के लिए पहुंच गया था, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उक्त छात्र से रोल नंबर आदि मांगा तो वह दिखा नहीं पाया, जिसके चलते पुलिस कर्मियों ने उसे मुख्य गेट से ही वापस भेज दिया। इस संदर्भ में जब उपरोक्त केन्द्र के सुपरिंटेंडेंट से बात की तो उन्होंने बताया कि जिस दौरान उत्तर पुस्तिका बांटी जा रही थी तो उसी दौरान पहले से ही चेतावनी दे दी थी और संबंधित छात्र प्रश्र पत्र लेने से पहले ही परीक्षा केन्द्र से बाहर चला गया था, जिस कारण उपरोक्त रोल नंबर के छात्र की गैर हाजिरी डाली गई है।