फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   चिम्मो में मृत्युभोज में मिठाइयां बनाने पर लगी रोक

चिम्मो में मृत्युभोज में मिठाइयां बनाने पर लगी रोक

Wed, 07 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
चिम्मो में मृत्युभोज में मिठाइयां बनाने पर लगी रोक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
गांव चिम्मो में सामाजिक कुरीतियों व सुख-दुख पर होने वाले अनावश्यक खर्चों पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें गांव चिम्मो व आसपास के कई गांवों के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में कंबोज सभा के प्रधान व प्रमुख समाजसेवी राकेश कंबोज बलियाला ने शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाया गया। इनमें अंतिम संस्कार के बाद मूंगफली आदि का प्रसाद नहीं बांटा जाएगा। परिवार की इच्छानुसार गुरुद्वारा साहिब में देग का प्रसाद बांटा जाएगा। मृत्यु भोज पर किसी प्रकार की जलेबी, रसगुल्ले, पकौड़े आदि व्यंजन नहीं बनाए जाएंगे, जो खुशी का प्रतीक है। सिर्फ सादा गुरु का लंगर ही तैयार किया जाएगा। खुशी के मौके पर किन्नरों को दी जाने वाली बधाई जमींदार के लिए 1100 रुपये व छोटे दुकानदार के लिए 500 रुपये होगी। इसके अलावा विवाह पर दुल्हा-दुल्हन को किराए के महंगे कपड़े न पहनकर अपनी क्षमतानुसार सादा लिबास पहनकर पवित्र रस्में निभानी चाहिए। नारी शिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, गांव की साफ-सफाई रखने, विवाह-शादियों में डीजे आदि के लिए 11 बजे रात तक का समय निर्धारित किया गया। कोई भी अपने ट्रेक्टर पर डैक आदि का गांव में प्रयोग नहीं करेगा। राकेश कंबोज बलियाला ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए सामाजिक कुरीतियों पर अंकुश लगाना बहुत जरुरी है। इसके लिए लोगों को आगे आना चाहिए और लिए गए निर्णयों पर अमल किया जाए। इस मौके पर राकेश कंबोज, कामरेड रामचंद्र, कृष्ण लाल कंबोज, डा.मंगा राम मढ़, रविंद्र कंबोज बलियाला, कृष्ण महमड़ा, नंबरदार जंगीर हासंगा, मग्घरजीत एम.पी.सौत्र, परमिंद्र कुनाल, गुरचरण सिंह चिम्मो, उपप्रधान जसवंत सिंह, जीत सिंह मुत्ती, जैमल सिंह मुत्ती, नरेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच कुलदीप बराड़, करनैल सिंह बराड़, गुरप्रीत सिंह, लाडी शर्मा, डा.मोती राम, रणबीर सिंह, लवली, देव सिंह, प्यारा सिंह पंच, सरपंच ऊषा रानी, नंबरदार गुरबचन सिंह, जगतार सिंह सोही, रामचंद्र बुर्ज, रमेश मुत्ती लाली, वजीर चंद बबलियाला, भजन लाल चंदो, गुरचरण सिंह चिम्मो सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed