फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पेट्रोल पंप पर कम माप का पेट्रोल मिलने पर हंगामा, मौके पर पहुंचे अफसरों को नहीं मिली गड़बड़ी

पेट्रोल पंप पर कम माप का पेट्रोल मिलने पर हंगामा, मौके पर पहुंचे अफसरों को नहीं मिली गड़बड़ी

Sun, 14 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर कम माप का पेट्रोल मिलने पर हंगामा, मौके पर पहुंचे अफसरों को नहीं मिली गड़बड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भूना।
गांव जांडली खुर्द में इंडियन रिलाइबल पेट्रोल पंप की एक मशीन को कम माप के आरोपों के बाद प्रशासनिक टीम ने सील कर दिया। जिला माप तोल विभाग के अधिकारियों ने अब मिडको कंपनी के टेकिभनशियन को जांच के लिए तलब किया है। दरअसल शनिवार को गांव के ही एक युवक द्वारा बाइक में मशीन द्वारा तय मात्रा से कम पेट्रोल डालने के आरोपों के बाद गुस्साए लोगों ने पेट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों के गुस्से को देखते हुए पंप के कारिंदों ने पेट्रोल पंप के शटर भी डाउन कर दिए। इस बीच हंगामे की सूचना मिलते ही भूना थानाध्यक्ष आत्माराम मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को शांत करवाने के प्रयास शुरू कर दिए।
ये था आरोप
जांडली खुर्द व आसपास के सैकड़ों लोगों ने आरोप लगाया कि उपरोक्त पंप पर डीजल व पेट्रोल की गुणवत्ता खराब होने के साथ-साथ माप तोल पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हो रही थी। इसको लेकर दर्जनों बार पेट्रोल पंप के कारिंदों के साथ मारपीट भी पूर्व में हो चुकी है। शनिवार को जांडली खुर्द निवासी सुशील कुमार पुत्र महेंद्र सिंह अपनी मोटरसाइकिल को पंप पर ले गया। जहां उसने पेट्रोल पंप से 99 रुपये का पेट्रोल डलवाया। पेट्रोल डालने के बाद युवक ने पेट्रोल पंप पर ही अपनी बाइक खड़ी करके टंकी में डाला गया पेट्रोल वापिस बोतल में निकाल लिया। जिसका माप तोल किया गया तो तीन सौ ग्राम तेल गायब था। इसके बाद सुशील ने तुरंत मोबाइल के द्वारा जांडली खुर्द के लोगों को पेट्रोल पंप की गड़बड़ी के बारे में बताया। इसके बाद जांडली खुर्द निवासी सुशील कुमार, सुमेर सिंह, प्रेम कुमार पूनिया, रामकुमार, हवा सिंह, राजेंद्र सिंह, मुन्शी राम, रामनिवास, सुलतान सिंह, बलजीत सिंह, नरेंद्र कुमार, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, बंसी लाल, विरेंद्र सिंह, राजेश आदि ग्रामीण पेट्रोलपंप पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

छुट्टी का बहाना बनाते रहे मापतोल अफसर
हंगामा होने की सूचना मिलने के बावजूद अवकाश होने का बहाना लगाकर मापतोल विभाग का कोई अधिकारी मौके पर आने को तैयार नहीं था। अतिरिक्त उपायुक्त फतेहाबाद के मामला संज्ञान में आने के कारण जिला मापतोल अधिकारी धर्मपाल, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के एएफएसओ लेख राज कंबोज व डीएसपी जगदीश काजला व नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों की बात को सुना और रिलाइबल पेट्रोल पंप की सभी तेल मशीनों की मापतोल के जरिए जांच की गई। किंतु मौके पर मशीनों में कोई गड़बड़ी नहीं मिली। फिर भी लोगों को शांत करने के लिए पेट्रोल पंप की एक मशीन को सील करके संबंधित कंपनी को जांच के लिए प्रेषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते पेट्रोल पंप मालिक
इंडियन रिलाइबल पेट्रोल पंप के मालिक बसंत महेश्वरी ने बताया कि पेट्रोल पंप पर किसी भी मशीन में कोई गड़बड़ी नहीं है। मापतोल के जिला अधिकारी के नेतृत्व की टीम ने चार-चार बार तेल निकालकर नाप किया गया। मगर एक भी बूंद कम नहीं मिली। उन्होंने कहा कि गांव में उनकी दस लाख से भी अधिक की तेल की लेनदारी है। इसलिए कुछ लोग उपरोक्त पैसा हजम करने के लिए मनगढंत आरोप लगाकर हमें बदनाम कर रहे हैं।

क्या कहते हैं मापतोल अधिकारी
जिला माप तोल अधिकारी धर्मपाल सिंह ने बताया कि लोगों के विरोध की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे हैं। मशीनों के तेल की जांच की तथा पेट्रोल मशीन को सील कर दिया गया है। जिसकी जांच के लिए मिडको कंपनी के अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। हालांकि माप तोल में फिलहाल कोई गड़बड़ी नहीं मिली है। मशीन की तकनीकी खराबी की जांच के लिए संबंधित कंपनी के इंजीनियर ही पुष्टि कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed