फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   स्मॉग का कहर, जिलेभर में कई हादसे, पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत, कई घायल

स्मॉग का कहर, जिलेभर में कई हादसे, पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत, कई घायल

Mon, 06 Nov 2017 11:06 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
स्मॉग का कहर, जिलेभर में कई हादसे, पुलिसकर्मी सहित तीन लोगों की मौत, कई घायल
स्मॅाग और धुध का कहर, पुलिसकर्मी सहित तीन की मौत, कई घायल
विज्ञापन

फतेहाबाद।
फतेहाबाद जिले में सोमवार को स्मॉग और धुंध की वजह से पुलिस कर्मी सहित तीन लोगों को जान गंवानी पड़ी, जबकि कई लोग घायल हो गए। वहीं टोहाना के 12 डॉक्टरों की एक पूरी टीम सूरेवाला चौक के पास बाल-बाल बचे। इसके अलावा भूना में सड़क हादसे में पांच लोगों के घायल हो गए। फतेहाबाद में भी एक निजी स्कूल के ऑटो और कार में टक्कर होने से चार अध्यापिकाओं को चोट
सोमवार सुबह स्मॉग और धुंध की वजह से शहर और आसपास के इलाकों में दृश्यता लगभग शून्य थी। गांव धांगड़ के पास सोमवार सुबह एक डंपर द्वारा बाइक को टक्कर मारने के चलते बाइक सवार पुलिसकर्मी जयसिंह सैनी निवासी खासा महाजन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक फतेहाबाद पुलिस का कर्मचारी था और पुलिस लाइन में अपनी ड्यूटी पर आ रहा था। जयसिंह ने जैसे ही अपनी बाइक धांगड़ बाईपास के पास निकाली, उसी समय दूसरी ओर से आते डंपर से उसकी टक्कर हो गई। जयसिंह सैनी की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर पुलिस की एक टीम ने मृतक पुलिसकर्मी जयसिंह सैनी के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान कई पुलिसकर्मियों सहित एसपी कुलदीप यादव ने अस्पताल पहुंचकर मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों को सांत्वना दी। जयसिंह सैनी शादीशुदा था और उसका एक बच्चा है।
विज्ञापन


चार अध्यापिकाएं घायल
पुलिस लाइन के पास फतेहाबाद से गांव धांगड़ में गुरू जम्भेश्वर स्कूल की 4 अध्यापिकाओं को लेकर जा रहे थ्रीव्हीलर की एक वैगनार कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में थ्री व्हीलर में सवार 4 निजी स्कूल की अध्यापिकाएं 30 वर्षीय कोमल पत्नी विक्की निवासी बीघड़ रोड़ , 35 वर्षीय अनीता पत्नी अमरलाल ठाकर बस्ती फतेहाबाद, 30 वर्षीय निर्मला पत्नी बंसल निवासी भीमा बस्ती फतेहाबाद व 35 वर्षीय कमलेश पत्नी सतपाल निवासी शिव चौक घायल हो गई। इसके अलावा एक अन्य घटना में गांव जांडवाला सौत्र के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में संदीप व मदन निवासी बीजा लांबा घायल हो गए। संदीप व मदन दोनों सुबह-सवेरे अखबार बांटने का काम करते हैं। सोमवार सुबह भी वो गांव से अखबार लेकर जांडवाला सौत्र में बांटने जा रहे थे कि अचानक सामने से आती एक और बाइक ने उनको टक्कर मार दी। घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दोनों घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इसके अलावा स्मॉग के चलते फतेहाबाद के गांव भोड़ियाखेड़ा के पास भी बाइक और कार में टक्कर हो गई। भोड़ियाखेड़ा गांव क्रॉस करते ही आर्यभट्ट नर्सिंग कॉलेज के सामने हुए इस हादसे में बाइक सवार संदीप निवासी भट्टूकलां घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed