{"_id":"593d8a994f1c1bd3478b45d0","slug":"181497205401-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले परमिशन तक नहीं, फिर एक डीएसपी-चार एसएचओ ने संभाला सपना के कार्यक्रम का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले परमिशन तक नहीं, फिर एक डीएसपी-चार एसएचओ ने संभाला सपना के कार्यक्रम का जिम्मा
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
पहले जिस सरकारी परमिशन न मिलने के चलते लोक गायिका सपना चौधरी के कार्यक्रम को रद्द माना जा रहा था। बाद में उसी कार्यक्रम में सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता करने के लिए फतेहाबाद पुलिस के एक डीएसपी, चार एसएचओ को तैनात कर दिया गया। रतिया रोड पर स्थित किंग्ज एंपायर में लोक गायिका सपना चौधरी के होने वाले कार्यक्रम के लिए रातों रात प्रशासन की परमिशन भी मिल गई। इसके लिए जिलेभर के थानों से पुलिस मुलाजिमों को भी बंदोबस्त ड्यूटी के आदेश भी थमा दिए गए।
इतना ही नहीं, कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के अलावा एसडीएम सतबीर जांगू, नायब तहसीलदार विजय कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे। हालांकि ये सभी अधिकारी ये कहते दिखे कि वे यहां पर टैक्स चोरी का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे हैं। दूसरी ओर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी भीड़ के चलते सुरक्षा इंतजामों को अंतिम रूप देने के लिए पहुंचने का का राग अलापते दिखे।
सिटी एसएचओ ट्रैफिक संभालने में जुटे तो सदर एवं भट्टू एसएचओ टिकट जांचते दिखे
एक दिन पहले तक जिस कार्यक्रम को लेकर कोई प्रशासनिक गर्मागर्मी ही नहीं थी। कार्यक्रम के दिन सुरक्षा इंतजामों के नाम पर फुल अफसरी सपोर्ट लोकप्रिय गायिका सपना चौधरी के कार्यक्रम को दिया गया। अब सपना चौधरी के कार्यक्रम के लिए पुलिसिया इंतजामों की बानगी देखिए। डीएसपी रविंद्र तोमर अपनी टीम के साथ किंग्ज एंपायर पैलेस के अंदर मुख्य आयोजन हाल के बाहर तैनात थे। सिटी एसएचओ सोमबीर ढाका अपने साथियों व ट्रैफिक पुलिस के साथ रतिया रोड की व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटे थे। सदर एसएचओ रूपेश चौधरी व भट्टू एसएचओ मुकेश बैनीवाल मुख्य हाल के अंदर आने वाले लोगों के टिकट जांच रहे थे। अंदर एसडीएम सतबीर जांगू, नायब तहसीलदार विजय कुमार सबसे पीछे की सीटों पर आए हुए लोगों की मानों गिनती कर रहे थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के आयोजन को रातोंरात मिली परमिशन, संदेह के घेरे में
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम फाइनल होने के बाद आयोजकों की एक टीम एसडीएम सतबीर जांगू से कार्यक्रम की परमिशन लेने के लिए पहुंची और उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम का बोला। इसके बाद टिकटों का खेल शुरू हो गया। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दर्शकों से 500 रुपये से लेकर ढाई हजार तक की टिकट का रेट रखा गया। इसकी भनक लगने के बावजूद प्रशासन की ओर से इस बारे में कोई कार्यवाही नहीं की गई, जबकि नियमानुसार टिकट बेचने की भनक लगते ही प्रशासन को आयोजकों को बुलाकर उनसे बकायदा 40 प्रतिशत की दर से मनोरंजन टैक्स भरवाना चाहिए था। लेकिन लगभग 15 दिन तक खामोश रहने के बाद कार्यक्रम से महज एक दिन पहले आयोजकों को कहा गया कि उन्होंने कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए पुलिस से परमिशन नहीं ली है, इसलिए कार्यक्रम रद्द करना होगा। लेकिन इस बीच रातोंरात सपना चौधरी के इस कार्यक्रम को परमिशन भी मिल गई और कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए चार एसएचओ, एक डीएसपी सहित सौ से अधिक पुलिस जवानों की ड्यूटी भी लगा दी गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन ने मनोरंजन टैक्स के नाम पर आयोजकों से कुछ पैसे भरवाए हैं, बाकी कार्यक्रम के बाद उनसे और टैक्स भरवाने को कहा गया है।
सपना चौधरी के इंतजार में तीन घंटे सड़क पर बैठे रहे फैंस
सपना चौधरी के कार्यक्रम का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे का था। लेकिन उनके चाहने वाले दोपहर बारह बजे से ही रतिया रोड पर जमने शुरू हो गए। जिन लोगों के पास टिकट थे, उन्हें पुलिस ने जांच के बाद अंदर भेज दिया और जिनके पास टिकट नहीं थे, वे बाहर ही सड़क पर बैठकर सपना चौधरी के आने का इंतजार करते दिखे। इस दौरान पुलिसकर्मियों को ऐसे फैंस को सड़क से हटाने के लिए बार बार मेहनत करनी पड़ी।
कार्यक्रम के आयोजकों ने मनोरंजन टैक्स नहीं भरा था। इसलिए मेरे साथ आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारी भी पहुंचे हैं। यहां पर प्रत्येक कुर्सी के हिसाब से टैक्स लिया जाएगा। कुछ पैसा भरवाया गया है, बाकी कार्यक्रम के बाद लिया जाएगा। हमारी टीम वीडियोग्राफी भी कर रही है। आयोजकों का कहना था कि टिकटें काफी कम बिकी हैं, जबकि यहां पर हॉल फुल है और बाहर अभी तक टिकटें बिक रही हैं।
सतबीर जांगू, एसडीएम, फतेहाबाद ।
कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटने की संभावना थी। ऐसे में यहां पर भीड़ को देखते सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जहां तक मेरी जानकारी है, प्रशासन की ओर से आयोजकों को टैक्स के बारे में पत्र भी लिखा गया है। हमारा काम सुरक्षा का है, उसके लिए पर्याप्त प्रबंध किए गए हैं।
डीएसपी, रविंद्र तोमर
पहले परमिशन नहीं, फिर एक डीएसपी-चार एसएचओ ने संभाला सपना के कार्यक्रम का जिम्मा
आयोजन स्थल से बाहर ट्रैफिक मैनेज करते दिखे सिटी एसएचओ तो अंदर टिकट चेक करते दिखे सदर एवं भट्टू एसएचओ
रातोंरात सपना चौधरी के कार्यक्रम को मिल गई अफसरी परमिशन, एसडीएम बोले, नियमानुसार भरवाया गया जुर्माना
सौ से अधिक पुलिसकर्मी कार्यक्रम की सुरक्षा में तैनात, सड़क पर बैठ सपना का इंतजार करते दिखे चाहने वाले
11एफटीबीपी08-09 : रतिया रोड पर किंग्ज एंपायर के बाहर सड़क पर बैठकर सपना चौधरी के आने का इंतजार करते फैंस।
11एफटीबीपी10 : आयोजन स्थल के बाहर अपने साथियों के साथ ट्रैफिक व्यवस्था संभालते सिटी एसएचओ सोमबीर ढाका ।
11एफटीबीपी11 : कार्यक्रम स्थल के अंदर मुख्य हाल में जाने वालों की जांच करते एसएचओ रूपेश चौधरी व मुकेश बैनीवाल ।
11एफटीबीपी12 : मुख्य हाल से बाहर आयोजकों से बात करते डीएसपी रविंद्र तोमर ।
11एफटीबीपी13 : कार्यक्रम स्थल पर मौजूद एसडीएम सतबीर जांगू, डीएसपी रविंद्र तोमर व नायब तहसीलदार विजय कुमार ।
11एफटीबीपी14 : कार्यक्रम स्थल के बाहर भीड़ को हटाते हुए पुलिस कर्मचारी ।