{"_id":"6886645c4dd59bdc67085e1a","slug":"18106-appeared-for-the-joint-eligibility-test-in-both-the-sessions-1012-were-absent-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137591-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : दोनों सत्रों में 18,106 ने दी परीक्षा, 1012 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : दोनों सत्रों में 18,106 ने दी परीक्षा, 1012 रहे गैरहाजिर
Sun, 27 Jul 2025 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर लगी भीड़संवाद
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रविवार को आयोजित हुई संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के दूसरे दिन की दोनों सत्रों की परीक्षा जिले में बने 38 केंद्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा देने 94.70 फीसदी यानि 18106 अभ्यर्थी पहुंचे, जबकि 1012 गैरहाजिर रहे।
वहीं परीक्षा के दौरान राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में गर्मी से एक महिला अभ्यर्थी बेहोश हो गई। इसके चलते वह परीक्षा नहीं दे पाई। रविवार को दोनों सत्रों में कुल 19,118 अभ्यर्थियों में से 18,106 उपस्थित रहे।
सुबह के सत्र में कुल 9,559 अभ्यर्थियों में से 9049 उपस्थित हुए, जबकि 510 अनुपस्थिति रहे। इसी प्रकार से सायंकालीन सत्र में कुल 9,559 में से 9057 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी जबकि 502 अनुपस्थित रहे। दो दिन में कुल 36,133 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
शनिवार को 18027 ने दी थी परीक्षा
संयुक्त पात्रता परीक्षा की पहले दिन यानी शनिवार को सुबह के सत्र में 9,559 परीक्षार्थियों में से 9005 उपस्थित हुए जबकि 554 अनुपस्थिति रहे। इसी प्रकार से शाम के सत्र में 9559 परीक्षार्थियों में से 9022 ने यह परीक्षा दी जबकि 537 अनुपस्थित रहे थे।
-- -
अभ्यर्थियों को सुरक्षित, आरामदायक एवं समयबद्ध तरीके से उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए प्रशासनिक टीम ने तालमेल के साथ काम किया। अभ्यर्थियों के लिए शनिवार व रविवार दोनों दिन हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान कराई गई है। सुबह और शाम की शिफ्ट में आयोजित परीक्षा के लिए अन्य जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के लिए बसें व्यवस्था पूर्ण तरीके से रवाना हुईं। इसके अलावा उनको केंद्रों तक पहुंचाने के लिए शटल बस सेवा भी रहीं।
- मनदीप कौर, उपायुक्त, फतेहाबाद।