फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   18 illegal drinking water connections disconnected in Ward 12

Fatehabad News: वार्ड 12 में 18 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे

Thu, 10 Sep 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 10 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
18 illegal drinking water connections disconnected in Ward 12
कनेक्शन काटने की कार्रवाई करते हुए विभाग की टीम ,स्त्रोत स्वयं
रतिया। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से अवैध पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वार्ड 12 में 18 अवैध कनेक्शन काटे गए। विभाग की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध कनेक्शनों को बंद किया।
विज्ञापन

जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने बताया कि फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना व जाखल सहित जिले के सभी शहरों में अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपने पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शन जल्द वैध करवाने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पेयजल कनेक्शन की फीस 1000 रुपये और सीवरेज कनेक्शन की फीस 500 रुपये है। सरकार ने फिलहाल करीब 10 हजार रुपये तक का रोड कट चार्ज माफ किया हुआ है। उन्होंने कहा कि नागरिक इस सुविधा का लाभ उठाएं क्योंकि भविष्य में रोड कट चार्ज दोबारा लागू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कनिष्ठ अभियंता दुर्गेश कुमार, पृथ्वी सिंह, कुलदीप सिंह, शमशेर सिंह कुंडू, दलबीर सिंह धौलू, पवन कुमार, जगदीश कुमार, राममेहर सिंह व कर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed