फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   18 acres of wheat standing in Rahankhedi belonging to four farmers was burnt to ashes due to fire caused by short circuit

Fatehabad News: रहनखेड़ी में चार किसानों की 18 एकड़ में गेहूं की फसल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 18 Apr 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 18 Apr 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
18 acres of wheat standing in Rahankhedi belonging to four farmers was burnt to ashes due to fire caused by short circuit
भूना के रहनखेड़ी गांव के गेहूं के खेतों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद स्वाह हुई फसल
भूना। रहनखेड़ी गांव की सीमा में गेहूं के खेतों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लगभग 18 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों का आरोप है कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण उनकी फसल जली है।
विज्ञापन

इस बारे में किसानों ने बिजली निगम के खिलाफ शिकायत भी दी है। गांव रहनखेड़ी के खेतों में शुक्रवार की सुबह को 33 केवी बिजली की तार से निकली चिंगारी के कारण आग लग गई। किसानों ने फायर ब्रिगेड और डायल 112 को फोन किया।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड आने से पहले आसपास के किसानों ने आग के चारों तरफ खेतों की ट्रैक्टर से जुताई कर उसे आगे फैलने से रोका। किसान ऐसा नहीं करते तो आग और ज्यादा खेतों तक पहुंच जाती और नुकसान बहुत ज्यादा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुद्वारे में करवाई मुनादी

आग लगने का पता चलते ही रहनखेड़ी गांव के गुरुद्वारा में मुनादी करवाई गई कि सरदार हरपाल सिंह के खेत में आग लग गई है। इस पर बड़ी संख्या में किसान आ गए और आग बुझाने में जुट गए। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, लेकिन तब तक आग से 18 एकड़ फसल जल चुकी थी। रहनखेड़ी गांव के बाबा बक्शीश सिंह व सरदार गुरविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से किसान हरपाल सिंह की 8 एकड़, किसान करतार सिंह की 8 एकड़, किसान तरसेम सिंह की डेढ़ एकड़ और किसान गुरमीत सिंह की एक एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल आग के कारण पूरी तरह से जल गई।



राजस्व विभाग व फायर ब्रिगेड तथा किसानों के अलग-अलग आंकड़े

गेहूं की फसल में लगी आग के बाद राजस्व विभाग व फायर ब्रिगेड तथा किसानों ने अलग-अलग नुकसान के आंकड़े प्रस्तुत किए हैं। आग लगने की सूचना मिलने के बाद बिजली निगम के एसडीओ विजय कुमार व कृषि विभाग के धर्मबीर सिंह तथा राजस्व विभाग के पटवारी शिवकुमार मौके पर पहुंचे और गेहूं की फसल में लगी आग का निरीक्षण किया। इस दौरान दर्ज रिपोर्ट में फायर ब्रिगेड कर्मियों ने साढ़े 18 एकड़ गेहूं की फसल आग और ट्रैक्टरों से नष्ट होने से संबंधित रिपोर्ट अंकित की है। जबकि राजस्व विभाग के पटवारी शिवकुमार ने अपनी जांच पड़ताल के बाद 13 एकड़ गेहूं की फसल जलने की रिपोर्ट दर्ज की। वहीं किसान 20 एकड़ के लगभग फसल आग और ट्रैक्टरों से नष्ट होने की बात कह रहे हैं। किसानों का आंकलन और फायर ब्रिगेड तथा पटवारी की रिपोर्ट का एक-दूसरे से मिलान नहीं हो रहा है।


-

शॉर्ट सर्किट हुआ या नही जांच के बाद होगा स्पष्ट : एसडीओ



विद्युत निगम के उपमंडल अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि किसानों का आरोप है कि 33 केवी बिजली की तार आपस में टकराने से शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लगी है। उपरोक्त बिजली लाइन दिगोह 33 केवी बिजली घर को सप्लाई देती है। शॉर्ट सर्किट हुआ या नहीं इस पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed