{"_id":"6429b9a5d9e0a9edd905b986","slug":"179-students-of-the-district-will-get-training-before-the-second-phase-of-super-100-exam-fatehabad-news-c-21-1-96274-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सुपर 100 के दूसरी चरण की परीक्षा से पहले जिले के 179 छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सुपर 100 के दूसरी चरण की परीक्षा से पहले जिले के 179 छात्रों को मिलेगी ट्रेनिंग
विज्ञापन
फतेहाबाद। सुपर-100 योजना के पहले चरण की परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों की अब शिक्षा विभाग दूसरे चरण की परीक्षा लेंगे। लेकिन इससे पहले इन चयनित विद्यार्थियों को 11 अप्रैल से लेकर 13 अप्रैल तक रेवाड़ी में विकल्प फाउंडेशन ट्रेनिंग देगा। इसके बाद 13 अप्रैल को ही इन विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी।
शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण को लेकर चार बैच बनाए है। ये बैच 5 अप्रैल से शुरू हो रहे है। फतेहाबाद जिले के विद्यार्थियों का बैच 11 अप्रैल को शुरू होगा। जिसमें 179 विद्यार्थियों को आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 88 छात्र और 91 छात्राएं शामिल है। विकल्प फाउंडेशन दूसरे स्तर की की परीक्षा लेकर कोचिंग के लिए विद्यार्थियों का चयन करेगा। शिक्षा विभाग ने दसवीं कक्षा के मेधावी छात्रों के लिए सुपर-100 कार्यक्रम वर्ष 2018 में शुरू किया था। इस कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन दो साल तक नीट और जेईई की निशुल्क कोचिंग देता है। कोचिंग के के दौरान रहने-खाने-पीने का खर्च शिक्षा विभाग वहन करता है।
अब तक तक चयनित हो चुके विद्यार्थी
वर्ष विद्यार्थी
2018-20 13
2019-21 33
2020-22 38
2021-23 38
2022-24 64
प्रथम लेवल में ये विद्यार्थी हो चुके हैं पास
खंड विद्यार्थी
भट्टूकलां 28
भूना 56
फतेहाबाद 29
जाखल 3
रतिया 14
टोहाना 48
कोट
सुपर-100 कार्यक्रम के वर्ष 2023-2025 के बैच को लेकर शेड्यूल जारी हो गया है। पहले चरण की परीक्षा में पास चयनित विद्यार्थियों को दूसरे चरण की परीक्षा से पहले तीन दिन प्रशिक्षण दिया जाएगा और फिर परीक्षा ली जाएगी। इसको लेकर रेवाड़ी में जिले के विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
-मुकेश कुमार, जिला विज्ञान विशेषज्ञ