{"_id":"5abd36444f1c1bbc618b4643","slug":"171522349636-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटे किसानों 70 प्रतिशत व पांच एकड़ से ज्यादा भूमि वाले किसानों दिया जा रहा है 60 प्रतिशत अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे किसानों 70 प्रतिशत व पांच एकड़ से ज्यादा भूमि वाले किसानों दिया जा रहा है 60 प्रतिशत अनुदान
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टपका एवं फव्वारा संयंत्र स्थापित करने की जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
उद्यान विभाग फतेहाबाद द्वारा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना स्कीम के तहत टोहाना खंड के गांव ललौदा में इस वित्तीय वर्ष का 20वां जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 70 किसानों ने भाग लिया। घटते जल स्तर को ठीक करने के लिए टोहाना क्षेत्र में अधिकतर जागरूकता कैंपों का आयोजन कर किसानों को अधिक से अधिक जागरूक किया जा रहा है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार ने बताया कि बागवानी विभाग द्वारा लगातार यह प्रयास किया जा रहा है कि किसान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत टपका सिंचाई एवं फव्वारा संयंत्र अपने यहां बागवानी व अन्य फसलों में स्थापित करवायें। इसी क्रम में वीरवार को आयोजित जागरूकता कैंप में किसानों को बाग एवं सब्जी फसलों में टपका एवं फव्वारा संयंत्र स्थापित करने की जानकारी दी गई। मौके पर उद्यान विकास अधिकारी अमरजीत सिंह ने विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी बागवानी स्कीमों जैसे एमआईडीएच, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, राष्ट्रीय आयुष मिशन, अनुसूचित जाति के किसानों के लिये एससीएसपी स्कीम बारे विस्तार से जानकारी दी।
06 गांव ललौदा में आयोजित जागरूकता शिविर में किसानों को संबोधित करते जिला उद्यान अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार व मौजूद किसान।