{"_id":"599b35034f1c1ba80e8b48e0","slug":"171503343875-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतिया। शहर के शक्ति नगर निवासी एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों पर लापरवाही के चलते उसकी पत्नी की मौत होने का गम्भीर आरोप लगाया है । पीड़ित ने सीएम विंडो में शिकायत देकर लापरवाह चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। शक्ति नगर निवासी रमेश कु मार ने सीएम विंडो में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि पिछले माह उसकी गर्भवती पत्नी सोनू की डिलीवरी करवाने के लिए उसे नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में ले गया था। उपचार करने वाले चिकित्सकों ने डिलीवरी से पहले जब उसकी पत्नी के खून की जांच की तो उसकी पत्नी का खून साढ़े 9 ग्राम बताया था । उसकी पत्नी की डिलीवरी सीजेरियन ऑप्रेशन से हुई उसके बाद अगले दिन उसकी पत्नी सोनू का रंग पीला हो गया। जिस पर उन्होंने खून की जांच करवाई तो उसकी पत्नी का खून मात्र 3 ग्राम रह गया था तथा उसकी पत्नी को कुछ भी खाया-पीया नहीं पच रहा था। इसके बाद चिकित्सकों ने उसकी पत्नी को अग्रोहा रेफर कर दिया वह पत्नी को अग्रोहा की बजाय हिसार के निजी अस्पताल में ले गया। जहां चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड व अन्य करवाई तो पता चला कि ऑपरेशन के दौरान उसकी पत्नी को अदुंरूनी रक्तस्त्राव हुआ था, जिसके चलते पूरे शरीर में इंफैक्शन फैल गया और 13 अगस्त 2017 को उसकी मौत हो गई। रमेश कुमार व उसके परिजन गोपी राम, सुनील कुमार, जयचंद, नरेंद्र बजाज कपिल आदि ने आरोप लगाया कि फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने लापरवाही बरती व उसकी पत्नी की जबरदस्ती नसबंदी की गई जिस कारण उसकी पत्नी की मौत हुई है। रमेश कुमार व उसके परिजनों की मांग है कि जो भी चिकित्सक उसकी पत्नी की मौत के जिम्मेदार है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, वरना उनका पूरा परिवार नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के परिसर में धरने पर बैठेगा। जब इस बारे सिविल सर्जन डॉ. मनीष बंसल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त मामले में शिकायत मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद यदि कोई दोषी पाया गया तो उचित कार्रवाई की जायेगी।
21एफटीबीपी 23-रतिया में चिकित्सकों के खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत भेजते महिला के परिजन
विज्ञापन
21एफटीबीपी 23-रतिया में चिकित्सकों के खिलाफ सीएम विंडो में शिकायत भेजते महिला के परिजन