फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1704 students appeared for the exam for admission in Aarohi schools, results on 29th

Fatehabad News: आरोही स्कूलों में दाखिले के लिए 1704 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा, 29 को परिणाम

Sun, 23 Mar 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
1704 students appeared for the exam for admission in Aarohi schools, results on 29th
गांव बनगांव के आरोही मॉडल स्कूल में प्रवेश परीक्षा देते हुए विद्यार्थी
फतेहाबाद। जिले के पांच आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। दाखिले के लिए 1953 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था और रविवार को आयोजित हुई परीक्षा में 1704 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा परिणाम 29 मार्च को स्कूल अपने स्तर पर नोटिस बोर्ड पर जारी करेंगे।
विज्ञापन

स्कूलों में दो चरणों में रविवार को परीक्षा ली गई। पहले चरण में सुबह 10 से 12 बजे तक कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों और दोपहर 1 से 3 बजे तक कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जल्लोपुर में सबसे ज्यादा 553 आवेदन आए और 448 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

कक्षा छठी में 60 सीटों के लिए हुई परीक्षा
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रत्येक स्कूल की कक्षा छठी में 60 और कक्षा ग्यारहवीं में 120 सीटों के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई है।। इसके अलावा कक्षा सातवीं, आठवीं और नौवीं में खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

-
आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में दाखिले के लिए परीक्षा में शामिल हुए विद्यार्थी
स्कूल आवेदन आए परीक्षा में शामिल हुए
बनगांव 420 351
सरवरपुर 188 166
कंहड़ी 383 360
जल्लोपुर 553 448
डूल्ट 409 379
-
आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में प्रवेश परीक्षा ली गई है। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। जल्द ही स्कूल के स्तर पर परिणाम जारी कर दिया जाएगा।

- राकेश पलथानियां, इंचार्ज, राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बनगांव
-
शिक्षा विभाग ने नए सत्र में आरोही मॉडल स्कूलों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए थे। जिले में 1953 विद्यार्थियों ने आवेदन किया और 1704 ने परीक्षा दी है। 29 मार्च को परिणाम जारी किया जाएगा। चयनित विद्यार्थी दाखिला ले पाएंगे।
- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed