फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   17 more girl students of Jakhal government school infected, 49 corona infected in district

जाखल सरकारी स्कूल की 17 और छात्राएं संक्रमित, जिले में 49 कोरोना संक्रमित मिले

Mon, 22 Mar 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
17 more girl students of Jakhal government school infected, 49 corona infected in district
भट्टूकलां में छात्र का सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से बढ़ने लगा है। 11 माह बाद स्कूलों में पहुंचे विद्यार्थी सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। सोमवार को जिले में 28 विद्यार्थियों समेत 49 लोगों की कोरोना रिपोर्ट संक्रमित आई है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को आई रिपोर्ट में जाखल के सरकारी स्कूल की और 17 छात्राएं संक्रमित मिली हैं, इससे पहले शनिवार को आई रिपोर्ट में 16 छात्राएं पॉजिटिव मिली थीं। सोमवार को आई रिपोर्ट में भट्टू के निजी स्कूल के सात विद्यार्थी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी दसवीं कक्षा के छात्र हैं। सोमवार को विद्यार्थियों के संक्रमित मिलने के बाद भट्टूकलां स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल के शिक्षकों, विद्यार्थियों, कैंटीन स्टाफ और वैन चालकों के सैंपल लिए। स्कूल को इनकी रिपोर्ट आने तक बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा गांव हिजरावां खुर्द के सरकारी स्कूल का छात्र संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव एमपी रोही निवासी व्यक्ति, फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी युवक, हंस कॉलोनी निवासी अधेड़, टोहाना के किला मौहल्ला निवासी युवती, आजाद नगर निवासी अधेड़, भाटिया नगर निवासी मां-बेटी, भूना निवासी बुजुर्ग, गांव नाढ़ोडी निवासी युवक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना स्थिति
कुल केस मिले 4915
अब तक ठीक हुए 4656
अब तक मौत हुई 122
सोमवार को केस मिले 49
ठीक हुए 6
सक्रिय केस 137
खंड शिक्षा अधिकारी काटेंगे चालान
स्कूलों में बिना मास्क मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारियों को चालान काटने के निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी स्कूलों में निरीक्षण करके चालान काटेंगे। स्वास्थ्य विभाग से इन्हें चालान बुक लेने के लिए कहा गया है।
स्कूलों में सैंपलिंग के लिए दो टीमें बनाई
स्कूलों में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। फतेहाबाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन मोबाइल टीम बनाई है। दो टीमें स्कूलों में जाकर सैंपल लेंगी। इसके अलावा एक मोबाइल टीम हॉट स्पॉट क्षेत्र में सैंपल लेगी।

बिना मास्क लोगों के कटेंगे चालान, डीसी ने टीमें की गठित :
उपायुक्त डॉ. नरहरि सिंह बांगड़ ने सभी उपमंडलाधीश, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सभी खंडों के खंड विकास अधिकारी, नगर परिषद व नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी और सचिव, सभी थाना प्रभारी तथा सिविल सर्जन द्वारा नियुक्त मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिए हैं कि वे सार्वजनिक स्थल बिना मास्क पहने व्यक्ति या व्यक्तियों पर सख्ती बरती जाएं और उनके चालान किए जाएं। इसके अलावा नियमों की पालना न करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों तथा आमजन मानस पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सभी सरकारी कार्यालयों में नो फेस मास्क, नो एंट्री के साइन बोर्ड/बैनर भी लगवाए जा चुके हैं। सरकारी कार्यालयों में बिना फेस मास्क के प्रवेश वर्जित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed