फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सरकारी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए नवोदय क्रांति ग्रुप द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित

सरकारी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए नवोदय क्रांति ग्रुप द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित

Sun, 03 Mar 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सरकारी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए नवोदय क्रांति ग्रुप द्वारा विचार गोष्ठी आयोजित
सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने को लेकर किया मंथन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । देशभर के सरकारी स्कूलों में शिक्षा को बेहतर बनाने के प्रयासों में जुटे नवोदय क्रांति ग्रुप द्वारा राजकीय प्राथमिक पाठशाला धिड़ में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। सरकारी शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए सरकारी स्कूलों में नए सत्र में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए मंथन करने तथा गाने की शूटिंग हम भारत के शिक्षक, शिक्षा को बेस्ट बनाएंगे के उपलक्ष्य में इस विचार गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य शिक्षक सेवा सिंह मुवाल ने की। जबकि नेशनल मोटिवेटर व गायक नवोदय क्रांति ग्रुप मनोज पंवार, नेशनल मोटिवेटर सुरेश राणा, स्टेट मोटिवेटर सुभाष चंद्र, स्टेट मोटिवेटर रमेश कंबोज ने मुख्य रूप से गोष्ठी में शिरकत की और अपने विचार रखे।

नवोदय क्रांति गुरु मनोज पंवार ने उपस्थित शिक्षकों व बच्चों से रूबरू होकर नवोदय क्रांति के कार्यों व शिक्षा सुधार अभियान की रूपरेखा के बारे में बताते हुए कहा कि हम सबने पूरे समर्पण भाव से कार्य करके सरकारी शिक्षा को बेहतर बनाना है। नए सत्र में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूलों में शिक्षा का माहौल भी बेहतर बनाना होगा। सुरेश राणा व सुभाष चंद्र शास्त्री ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर सेवा सिंह मुवाल, रामनिवास जांगड़ा, सतीश सैनी, रमेश कंबोज, सुभाष चंद के अलावा अध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed