{"_id":"5c33a87dbdec22570c2f252c","slug":"161546889341-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से परेशान विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर के अशोक नगर की एक विवाहिता ने रविवार देर रात चुनी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची हुड्डा चौकी पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक भिजवाया। पुलिस ने मृतका के भाई संदीप के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
पुलिस को दिए बयान में मृतका के भाई ने बताया कि उसकी बहन संतोष कई दिनों से बीमार चल रही थी तथा लगातार दवाइयां लेने से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। इसी कारण उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि मामले में मृतका के भाई के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।